फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   meating, nagarpalika, eight, estimate, chairperson

विरोध के बावजूद आठ प्रस्ताव पास

Thu, 24 Nov 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
meating, nagarpalika, eight, estimate, chairperson
नगर पालकि की बैठक।
शहर की सरकार बनने के बाद बुधवार को नगर पालिका की बैठक में आठ एजेंडे पास किए गए। इस दौरान चार पार्षदों ने विरोध जताया। बैठक में 15 पार्षद मौजूद थे। विरोध करने वाले चारों पार्षदों का कहना था कि शहर के विकास के लिए एक भी एजेंडा नहीं है। अन्य 11 पार्षदों का समर्थन का मिलने पर नगरपालिका ने सभी आठ एजेंडों को पास कर दिया।  
विज्ञापन

शहर की नगरपालिका में सभी 15 पार्षद पहली बार बैठक में उपस्थित थे। बैठक के लिए प्रधान रीना गर्ग ने एक सप्ताह पहले ही सभी पार्षदों को बैठक के बारे में एक पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया था। बैठक शुरू होते ही नगर पालिक की चेयरपर्सन ने शहर के विकास के लिए अलग-अलग आठ एजेंडे रखे। मात्र एक ही एजेंडे पर सर्वसम्मति बनी जबकि बाकी पर पार्षदों ने विरोध जताया। तीन घंटे चली बैठक में विरोध करने वाले पार्षदों के स्वर ही गूंजते रहे। विरोधी पार्षदों ने भवन निर्माण के नक्शों को पास करने का यह कहकर विरोध जताया कि पार्षदों को भवन निर्माण नक्शेे के नियमों की उनको जानकारी नहीं है। प्रधान अपने चहेतों का नक्शा पास करवाते हैं जिनके नक्शे 2-2 साल से पेंडिंग हैं वो अभी तक नहीं पास नहीं हुए हैं। इसके बाद अन्य मुद्दों पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस दौरान नगरपालिका प्रधान रीना गर्ग, उप प्रधान रमेश बोहरा, सचिव राजाराम, एमई अंकित वशिष्ठ, जेई मनोज कुमार, पार्षद तरुण यादव, मनीष सैनी, कृष्णा जांगड़ा, सुरेंद्र बंटी, अमित मिश्रा, कृष्ण शर्मा, मोनिका सैनी, देवेंद्र सैनी, बबीता सैनी, नरेंद्र खन्ना, विष्णु वाल्मीकि, मंजू महायच कमलेश तायल उपस्थित थे। इनमें अमित मिश्रा, नरेंद्र खन्ना, कमलेश तायल और बबीता सैैनी ने एजेंडों का विरोध किया। बाकी 11 पार्षदों ने आठों एजेंडों पर सहमति जताई।
विज्ञापन


शिव भक्तों के लिए बनेगा पार्क
नगर के मोदाश्रम में शिव भक्तों के लिए पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए नगरपालिका ने बुधवार को पार्षदों की बैठक में पास कर दिया है। यह पार्क मोदाश्रम में करंट बालाजी मंदिर के पास एक एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। इसमें हरी घास, पौधे, लाइट लगवाई जाएंगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं के बैठने की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। इससे पार्क से नगर की हजारों श्रद्धालुओं को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका आय पर रहा फोकस
नगर पालिका ने अपने दूसरे एजेंडे में शहर के विकास के अलावा अपनी आय पर भी पूरा ध्यान दिया। आठ में से कुछ एजेंडे अपनी आय के पास किए हैं। इनमें भवन निर्माण नक्शा पास, दुकानें किराये पर देने, ऑटो मार्केट में चौबारे बनाकर किराए पर देने समेत अन्य एजेंडे भी पास किए हैं। पालिका के ये काम पूरे हो जाने पर निश्चित रूप से आय बढ़ेगी जो शहर के विकास पर खर्च हो सकेगी।
 
बिजली निगम को भी मिली जमीन
बिजली वितरण निगम पिछले कई वर्षों से किराये के ऑफिस में चल रहा है। निगम  के पास इतना पैसा नहीं है कि वो जमीन खरीदकर अपना भवन बना सके। इसके लिए नगरपालिका ने बिजली वितरण निगम को कार्यालय के लिए एक एकड़ जमीन देगी। इसका प्रस्ताव नगरपालिका ने बुधवार की बैठक में पास कर दिया है। यह जमीन फायर बिग्रेड विभाग के पास ही बताई जा रही है।

मैंने मुख्य रूप से तीन मुद्दों पर विरोध जताया था बाकी पर नियमानुसार और सही मापदंड पर काम हो तब समर्थन किया है। बैठक में शहर के विकास के मुद्दे से संबंधित कोई एजेंडा नहीं था। अगर शहर के विकास संबंधित कोई मुद्दा होगा तो वो अपना पूरा समर्थन देंगे लेकिन हर विकास कार्य पूरे मापदंड के साथ होने चाहिए।       - पार्षद अमित मिश्रा।


कोट
चार पार्षदों ने विरोध जताया था लेकिन उनको 11 पार्षदों का समर्थन मिला जिससे एजेंडे पास कर दिए गए। आज 43 भवन निर्माण नक्शे पास किए हैं। चारों पार्षद नगर के विकास में बाधक बन रहे हैं उनकी सोच नकारात्मक है इस कारण उन्होंने विरोध किया।   - रीना गर्ग, चेयरपर्सन, नगरपालिका  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed