फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Martyr Shankar Singh bid a tearful farewell.

Mahendragarh-Narnaul News: शहीद शंकर सिंह को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Mon, 06 Jul 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Martyr Shankar Singh bid a tearful farewell.
फोटो संख्या:71- सोहड़ी में शहीद शंकर सिंह शेखावत के पा​र्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम सलाम - फोटो : निरीक्षण के दौरान विभागीय बाबू से पूछताछ करती, महापौर। संवाद
सतनाली। गांव सोहड़ी के वीर सपूत व 3 राजपूताना राइफल्स के जांबाज सैनिक शहीद शंकर सिंह शेखावत को सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीण शव यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

शंकर शेखावत ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए हर किसी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने कहा कि गांव का यह वीर सपूत हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा और उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

शहीद को अंतिम सलामी देने के लिए 3 राजपूताना राइफल्स के सूबेदार संतलाल, सूबेदार विजेंद्र, सूबेदार धर्मवीर, हवलदार राकेश, हवलदार जितेंद्र, हवलदार सोनू, नायक विजेंद्र पुनिया, नायक विक्रम, लैस नायक मनोज खान वहीं राजपूताना राइफल्स सेंटर, दिल्ली से सूबेदार रामनिवास, नायक सूबेदार विजय, हवलदार शरीफ खान व नायक सुधीर भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधायक कंवर सिंह यादव, जिला पार्षद योगी वचनाईनाथ, डालू सिंह, राजेंद्र शर्मा, सरपंच रणवीर सिंह सोहडी, सतनाली एसएचओ अनिल कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहें। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार का ढाढस बंधाया।

कहा, शहीद शंकर सिंह शेखावत का बलिदान राष्ट्र के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे गांव का माहौल भावुक रहा। अनेक लोगों ने नम आंखों से वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। उपस्थित लोगों ने सरकार से शहीद शंकर सिंह शेखावत की स्मृति में गांव में पार्क बनावाने की मांग की। राजौरी में 4 जुलाई को ड्यूटी के दौरान उनकी ही सर्विस पिस्तौल से उन्हें गोली लग गई थी।

फोटो संख्या:71- सोहड़ी में शहीद शंकर सिंह शेखावत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम सलाम

फोटो संख्या:71- सोहड़ी में शहीद शंकर सिंह शेखावत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम सलाम- फोटो : निरीक्षण के दौरान विभागीय बाबू से पूछताछ करती, महापौर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed