{"_id":"66f3134bc4c9b211df02a2a4","slug":"many-job-opportunities-in-the-field-of-tourism-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112296-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पर्यटन के क्षेत्र में नौकरी के तमाम अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पर्यटन के क्षेत्र में नौकरी के तमाम अवसर
Wed, 25 Sep 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:58-राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जागरूक करते प्र
महेंद्रगढ़। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में पर्यटन और होटल प्रबंधन विभाग हकेंवि द्वारा राजकीय महाविद्यालय की प्लेसमेंट सेल के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण ने की। इसमें पर्यटन और होटल प्रबंधन विभाग हकेंवि जाट-पाली से प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. शिखा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यटन के क्षेत्र में भविष्य के विकल्पों के बारे में जानकारी दी।
प्रो. जितेंद्र कुमार ने बताया कि कैसे पर्यटन का क्षेत्र युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करता है। यह क्षेत्र सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी बढ़ रहा है। इसमें विभिन्न पदों पर नौकरी के अवसर हैं, जैसे कि ट्रैवल कंसल्टेंट, टूर गाइड, ट्रैवल एजेंट, होटल मैनेजर शामिल है।
डॉ. शिखा ने कहा कि पर्यटन के साथ-साथ हॉस्पिटैलिटी का क्षेत्र भी बहुत तेजी से उभर रहा है। इसमें होटल और रिसॉर्ट मैनेजमेंट, इवेंट मैनेजमेंट, ट्रैवल ब्लॉगिंग आदि की बढ़ती मांग है। उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र में अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार अवसरों की तलाश करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. विजय यादव, प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, डॉ. परमीत कुमारी, प्रो. अजय पाल, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. अरूण भारत, शिवम, सलोनी सहित महाविद्यालय विद्यार्थी उपस्थित रहे।