फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mandi is packing mustard without getting tested

अनाज मंडी में बिना झराई और बिना नमी जांच कराए ही बारदाने में पैक हो रही सरसों

Sun, 03 May 2020 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
mandi is packing mustard without getting tested
अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में सरसों की ढेरी में खराब सरसों डाली हुई। - फोटो : Narnol
अनाज मंडी में सरसों की बिना जांच के सीधे बारदाने में पैक किया जा रहा है। ऐसा पिछले कई दिनों से चल रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रविवार को गांव खेड़की के किसान ट्रैक्टर में लदी सरसों को सीधे तौर पर बारदाने में भरा जा रहा था। सूचना देने के बाद वेयर हाउस मैनेजर मौके पर पहुंचीं। इस दौरान मैनेजर आनंद यादव ने सरसों की नमी को जांचा। जिसमें नमी की मात्रा मानकों के अनुरूप मिली। उन्होंने रिकार्ड जांचा तो पता लगा कि इस ढेरी की खरीद नहीं हुई थी। मैनेजर आनंद यादव ने आढ़ती को झराई के निर्देश देकर इतिश्री कर ली। उन्होंने कहा कि ढेरी लगाने का कार्य मार्केट कमेटी का है। मार्केट कमेटी सचिव ने कहा कि मंडी में जगह नहीं होने के कारण ढेरी नहीं लगाई जा रही।
विज्ञापन

नियमानुसार किसान मंडी में आएगा तो सबसे पहले अपना टोकन कटवाएगा। टोकन लेने के बाद सरसों की ढेरी लगाई जाएगी। इसके बाद परचेजर ढेरी में नमी चेक करेंगे। नमी की मात्रा मानकों के अनुसार मिलने पर ही उसकी खरीद की जाएगी। जिसके बाद सरसों को सरकारी बैग में भरवाया जाएगा। बैग भरने के बाद इनका वजन कराया जाएगा। सरसों को साफ कराने की जिम्मेदारी भी आढ़ती की है। जिसके लिए उसे अलग से पैसा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आढ़ती- प्रशासन बिना ढेरी लगाए सरसों को सीधे सरकारी बैग में भरकर आढ़ती मोटा मुनाफा कमा रहे है। जिसमें सरसों की उतरवाई, सफाई का खर्च बचा रहे हैं। सीधे बैग में पैक किए जाने से नमी वाली सरसों भी बोरियों में जाने की संभावना है। इसके अलावा पुरानी खराब सरसों भी भरी जा रही है। एक कट्टा नई सरसों के साथ पुरानी सरसों डाल दी गई। बाद में मीडिया को देखकर उसे हटवा दिया। नियमों के अनुसार ऐसा नहीं किया जा सकता। ऐसा करने पर आढ़ती के खिलाफ कार्रवाई का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका ऐसा
पहले भी यह मामला अमर उजाला ने उठाया था। वेयर हाउस की मैनेजर आनंद यादव को इस बारे में अवगत भी करवाया गया था। उन्होंने आढ़ती को नोटिस जारी कर जवाब लेने की बात की कही थी। आज तक नोटिस जारी नहीं किया गया। जिसके चलते आढ़तियों के हौसले बुलंद हैं।
मैं इसमें कोई कार्रवाई नहीं कर सकती। हम मार्केटिंग बोर्ड से सरसों की खरीद करते हैं, आढ़तियों से नहीं। उपायुक्त के निर्देश हैं कि मंडी में जो भी सरसों आए उसकी सभी की खरीद कर ली जाए। ढेरी बनवाने के लिए मार्केट कमेटी जिम्मेदार है।

आनंद यादव, मैनेजर, वेयर हाउस, महेंद्रगढ़।
मंडी में सरसों का उठान नहीं होने से खाली जगह नहीं है। इसलिए ढेरी नहीं लगाई जा सकती। खरीद और उठान का कार्य वेयर हाउस का है। उच्च अधिकारियों के आदेश हैं प्रतिदिन 200 टोकन काटे जाएं। झराई कराने का काम आढ़ती का है। जिसके लिए उसे पैसा दिया जा रहा है।
नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed