फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahashivratri today, Lord Shiva will be adorned grandly

Mahendragarh-Narnaul News: महाशिवरात्रि आज, भगवान शिव का होगा भव्य शृंगार

Fri, 08 Mar 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 08 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri today, Lord Shiva will be adorned grandly
महेंद्रगढ़। महाशिवरात्रि पर्व के लिए शहरभर में उत्साह का माहौल है। शहर के दोहान नदी स्थित मोदाश्रम मंदिर में महाशिवरात्रि शिव बरात का साप्ताहिक महोत्सव के दौरान महिला संगीत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वीरवार को भगवान शिव व मां पार्वती के विवाह से पूर्व महिला संगीत कार्यक्रम संपन्न हुआ। मातृशक्ति द्वारा भगवान शिव के विवाहोपलक्ष्य की पूर्व संध्या पर ढ़ोल की थाप की ध्वनि पर शिव व पार्वती के मंगल गीत गाए। मंगल गीतों से पूरा मंदिर शिवमय हो गया। भजनों के साथ-साथ महिलाओं ने नृत्य भी किया। कार्यक्रम में 400 से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं। मोदाश्रम मंदिर समिति अध्यक्ष दयाशंकर तिवाड़ी व सुधीर दीवान ने बताया कि मोदाश्रम शिव सेवादल कार्यकर्ता समर चौधरी की टीम द्वारा भगवान शिव के विवाह की सभी रस्में निभाई जा रही है। मोदाश्रम मंदिर में स्थित शिवलिंग को अलग-अलग दिन विभिन्न तरीकों से सजाया जा रहा है। भगवान भोलेनाथ अलग-अलग रूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। उन्होंने बताया कि भगवान चंद्रमोली का शृंगार किया गया। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को शिव-पार्वती विवाह व महाआरती की जाएगी। शुक्रवार को शिव नवरात्रि के महाशिवरात्रि पर दूल्हा रूप में दर्शन देने के साथ भगवान चंद्रमोली का सप्तधान रूप में श्रृंगार कर फल व फूलों से बना सेहरा सजाया जाएगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का मेला आज
महाशिवरात्रि पर्व पर शहर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। मोदाश्रम मंदिर में मेले का आयोजन किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल भारद्वाज गढ़ी ने बताया की शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर त्रयोदशी वृद्धा चतुर्दशी तिथि का संयोग है। इसमें त्रयोदशी तिथि या प्रदोष व्रत का आरंभ करना बहुत शुभ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पहर की पूजा विधान और उसका समय
महाशिवरात्रि के दिन निशिता काल और चार पहर की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि इन चार पहर में पूजा करने से मनुष्य को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पहले पहर में दूध से, दूसरे में दही से, तीसरे में शुद्ध देसी घी व चौथे पहर में शहद से अभिषेक किया जाता है। चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 8 मार्च को रात 9:57 बजे होगा और 9 मार्च को शाम 6:17 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed