फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lumpi: So far 20 thousand animals have been given the dose of vaccine

लंपी : अब तक 20 हजार पशुओं को लगाई गई टीके की डोज

Sun, 21 Aug 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lumpi: So far 20 thousand animals have been given the dose of vaccine
गोशाला में गोवंश को वैक्सीन लगाते चिकित्सक। - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़/नारनौल। जिले में लंपी चर्म रोग से अब तक 250 पशु संक्रमित हो चुके हैं। इनमें दो पशुओं की मौत हो चुकी है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण का कार्य चल रहा है। कुल बीस हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। वैक्सीन की 25 हजार डोज की गई है जो 24 अगस्त तक पहुंच जाएगी। एहतियात के तौर पर दूसरे राज्यों से पशुओं लाने, ले जाने और पशु मेलों पर रोक लगा दी गई है। जिले में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू है।
विज्ञापन

जिले में रविवार तक सभी गोशालाओं में 20 हजार गोवंश को वैक्सीनेशन लगाई जा चुकी है। इसके अलावा बीमारी से बचाव के लिए पशुपालन विभाग की टीमें लगातार ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ गोशालाओं में स्प्रे करवा रही है।
विज्ञापन

जिले में 25 के करीब गोशालाएं हैं जिनमें 21 हजार गोवंश हैं। इसके अलावा 30 हजार के करीब गोवंश बाहरी है। जिले में में पशुपालन विभाग को वैक्सीन की 20 हजार डोज उपलब्ध कराई गई है। राजस्थान से सटे होने के कारण क्षेत्र में इस बीमारी का प्रकोप है। जिले में तीन गोशालाओं के साथ 50 से अधिक गांव इस बीमारी की चपेट में हैं। इससे बचाव के लिए रविवार तक गोशालाओं में 20 हजार गोवंशों का टीकाकरण कर दिया गया है। पशु पालन विभाग की टीमें पशु पालकों को जागरूक करने के साथ दवा का छिड़काव कर रही हैं। रविवार तक सभी गोशालाओं में स्प्रे के अलावा टीकाकरण का कार्य पूरा कर लिया है। अगले 10 दिनों में जिला के सभी गोधन को टीका लगा जाएगा। बीमारी को लेकर महेंद्रगढ़ एलएसडी कंट्रोल नाम से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उपायुक्त स्वयं निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु पालन एवं डेयरी विभाग की 67 टीमों ने रविवार को 21 पंजीकृत और 7 अपंजीकृत गोशालाओं में अभियान चलाकर 13200 गोवंश को टीके लगाए। जिले को वैक्सीन की 21 हजार डोज मिली थी जो लगाई जा चुकी है। पशु पालन एवं डेयरी विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. बलजीत सिंह की देखरेख में गोशालाओं में फॉगिंग और सैनिटाइजिंग का कार्य किया गया। गोशालाओं में नियमित रूप से फॉगिंग और सैनिटाइज कराने का कार्य किया जाएगा। डॉ. बलजीत सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को 15 हजार वैक्सीन की डिमांड ओर भेजी गई है जो एक सप्ताह में मिल जाएगी।
पशु पालकों को लंपी बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है। पशु में लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत नजदीक के पशु चिकित्सक से संपर्क करें। पशुपालन विभाग के पास इलाज की सुविधा और दवाएं हैं। पशुपालक अपने पशुओं के रहने की जगह को साफ सुथरा रखें।- डॉ. जयकृष्ण आभीर, उपायुक्त

रविवार को सभी गोशालाओं में पशुओं का टीकाकरण किया गया। अबतक 20 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। वैक्सीन की 25 डोज की और मांग की गई है जो 24 अगस्त तक पहुंच जाएगी। अगले 10 दिनों में जिले के गोवशों को टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा 27 अगस्त तक 9 हजार डोज पहुंच जाएगी।-डॉ. नसीब सिंह, उप निदेशक पशुपालन विभाग नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed