{"_id":"65e8c40ac943844f1704a0e6","slug":"lakhpati-didi-mahasammelan-organized-in-mahendragarh-narnol-news-c-203-1-sroh1011-107919-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में लखपति दीदी महासम्मेलन आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में लखपति दीदी महासम्मेलन आयोजित
Thu, 07 Mar 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बुधवार को लखपति दीदी महासम्मेलन की शुरूआत पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों की हितैषी पार्टी है। विकसित देश बनाने के लिए नारी शक्ति का अहम योगदान रहेगा। नारी की इसी ताकत को देखते हुए सरकार ने लखपति दीदी कार्यक्रम शुरू किया है। लखपति दीदी अपने हुनर के जरिए देश के विकास में अपना योगदान देंगी। इससे पूर्व नागरिकों ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संबोधन सुना।
खंड स्तरीय कार्यक्रम में संबोधित करते हुए रामबिलाश शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान छोड़ रही है। सरकार ने देश भर में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने महिलाओं की स्वास्थ्य की परवाह करते हुए देश में 11 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए।
इस कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायक समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी दी। इस दौरान ड्रोन दीदी योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग दी जाएगी जिसे आधुनिक खेती की जाएगी व महिलाओं की अतिरिक्त कमाई होगी।