फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Krishna Arya is providing nutritious food to five patients by becoming their Nikshay Mitra

Mahendragarh-Narnaul News: पांच मरीजों की निक्षय मित्र बनकर दे रही कृष्णा आर्या पौष्टिक आहार

Wed, 26 Mar 2025 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Krishna Arya is providing nutritious food to five patients by becoming their Nikshay Mitra
फोटो नंबर-11निक्षय मित्र को पौ​ष्टिक आहर वितरित करते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था - फोटो : संवाद
नारनौल। जिला रेडक्राॅस सोसायटी आजीवन सदस्य, मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान सदस्य व समाजसेविका डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या ने जिला उपायुक्त द्वारा चलाए जा रहे निक्षय मित्र अभियान में पांच मरीजों की निक्षय मित्र बनी है। इस सामाजिक सेवा के कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए रेडक्राॅस कार्यालय में टीबी के पांच रोगियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया।
विज्ञापन

कृष्णा आर्या ने जिला रेडक्राॅस सचिव बलवानसिंह, प्रभारी डॉ. एसपी सिंह एवं कोऑर्डिनेटर शोभा शर्मा की देखरेख व मार्गदर्शन में पांच मरीजों को गोद लिया हुआ है। वे लगातार छह महीने तक उन्हें पोषाहार उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प हैं। आर्या ने बताया कि भारत को टीबी मुक्त करने के लिए सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो पोर्टल बनाया गया है, वह हमें तपेदिक के इन मरीजों को सहायता व मदद प्रदान करने के लिए बढ़ियां प्लेटफाॅर्म है, जिससे जुड़कर हम राष्ट्र रक्षा में अपना योगदान दे सकते हैं। वे मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान द्वारा गोद लिए गए 156 क्षय रोगियों में से चार मरीजों की निक्षय मित्र रही हैं। उन्होंने सुरेश, तमन्ना, शबनम, नितिन और सतपाल को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया। इस अवसर पर बलवान सिंह सचिव रेडक्रास, एसपी सिंह, जिला टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा शर्मा, रेखा रानी, धर्मपाल चौधरी, टेकचंद यादव ने उनके इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed