फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The 2-km road remains incomplete even after 15 years.

Mahendragarh-Narnaul News: 15 साल बाद भी अधूरा है 2 किमी का रास्ता

Tue, 22 Sep 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The 2-km road remains incomplete even after 15 years.
फोटो 01 ताजपुर में अधूरे पड़े रास्ते को दिखाता ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
मंडी अटेली। गांव ताजपुर में अनुसूचित जाति और गरीब परिवारों के लिए करीब 15 वर्ष पहले 100-100 वर्ग गज के करीब 200 प्लॉट आवंटित किए गए थे। इन प्लॉटों तक पहुंचने वाला करीब दो किलोमीटर लंबा रास्ता आज भी पूरी तरह पक्का नहीं हो पाया है। इसका लगभग एक किलोमीटर हिस्सा ही पक्का हुआ है।
विज्ञापन

अधूरे रास्ते के कारण बस्ती के लोगों के साथ किसानों और ढाणियों में रहने वाले परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दिनों में कच्चे रास्ते पर कीचड़ और पानी भर जाता है। इससे पैदल चलना और वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। रात के समय लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। रास्ते के आसपास जोहड़, खेत और ढाणियां भी हैं।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनके कार्यकाल में रास्ते को पक्का करने का काम शुरू किया गया था, लेकिन पर्याप्त अनुदान नहीं मिलने के कारण काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रामसिंह, सिंहराम, उमराव सिंह, श्रीचंद, कृष्ण, रोशन, सविता और कविता सहित अन्य लोगों ने स्थानीय विधायक एवं मंत्री आरती राव से शेष रास्ते को पक्का करवाने की मांग की है।

सरपंच राजकुमार टाइगर ने बताया कि उनके कार्यकाल में रास्ते का कुछ हिस्सा पक्का करवाया गया है। पंचायत के पास पर्याप्त ग्रांट नहीं होने से बाकी काम रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि बस्ती तक के पूरे रास्ते को पक्का करवाना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed