फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   kothal khurd village water film

कौथल खुर्द ग्राम पंचायत पर जल जीवन मिशन के तहत बन रही है डाक्यूमेंट्री फिल्म

Tue, 08 Jun 2021 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
kothal khurd village water film
जल जीवन मिशन के तहत पूरे हरियाणा में रोल मॉडल रहे जिले के गांव कौथल खुर्द में मंगलवार को डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के लिए मुख्यालय से डी कम्युनिकेशन फिल्म की ओर से टीम गांव में पहुंची।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि जिले का गांव कौथल खुर्द हर घर नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने व सामुदायिक भागीदारी के कारण रोल मॉडल ग्राम पंचायत तैयार हुई थी। इसकी सफलता की कहानी जल शक्ति मंत्रालय की वेबसाइट पर भी सांझा हुई थी। वहीं ऑपन मीडिया नेटवर्क की टीम ने भी मार्च में दौरा किया था। प्रदेश में कौथल खुर्द ग्राम पंचायत जल जीवन मिशन के तहत पहली ग्राम पंचायत ऐसी थी जो अन्य ग्राम पंचायतों के लिए एक प्रेरणा बनी। इस पर हरियाणा सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन ग्राम पंचायत पर डॉक्यूमेंटरी बना रही है ताकि प्रदेश की अन्य ग्राम पंचायतें भी प्रेरित होकर सामुदायिक भागीदारी के साथ हर घर नल से स्वच्छ पेयजल आम जन को प्रदान करें। डी कंपनी के डायरेक्टर कुलदीप सिंह डुडी ने बताया कि जब उन्हें वीडियो फिल्म बनाने का प्रोजेक्ट मिला तो प्रदेश में सबसे पहले कौथल खुर्द का नाम उनके सामने आया। जिला का कुछ हिस्सा डार्क जोन में होने के कारण भी कोई ग्राम पंचायत पानी को लेकर बेहतरीन कार्य कर रही है वो काबिले तारीफ है। ग्राम पंचायत कौथल खुर्द अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगी।
विज्ञापन

वहीं निवर्तमान सरपंच परमजीत ने बताया कि गांव में पेयजल प्रबंधन कार्य में एक टीम वर्क की वजह से यह संभव हो पाया है। आमजन व ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों को जागगरूक करने में जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम का अहम रोल रहा है। जल के प्रति लोगों का व्यवहार परिवर्तन व जल संरक्षण में लोगों का योगदान, लगातार बैठक, प्रशिक्षण व घर-घर जाकर चलाए गए जागरूकता अभियान से संभव हो पाया है। आज गांव के हर घर में बिना बिजली चालित मोटर के पीने का स्वच्छ पानी पहुंच रहा है। ग्राउंड वाटर के स्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। लोगों ने अपने पेयजल कनेक्शन वैध करवाकर हर नल पर टूंटी लगाकर जल संरक्षण में अहम भूमिका अदा की है। यही वजह है कि गांव की गलियां साफ-सुथरी हैं। किसी भी गली में गंदा पानी खड़ा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर असिस्टेंट डायरेक्टर पंकज, कैमरामैन शोकिल यादव, ड्रोन ऑपरेटर प्रवीन कुमार, अजीत सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed