{"_id":"687404900d4aaec65406a43c","slug":"inld-is-a-well-wisher-of-every-section-rameshwar-das-narnol-news-c-196-1-nnl1004-127091-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो हर वर्ग की हितैषी है : रामेश्वर दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो हर वर्ग की हितैषी है : रामेश्वर दास
Mon, 14 Jul 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15नारनौल में इनेलो के कार्यक्रम में पहुंचे पदाधिकारी व कार्यकता।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। इंडियन नेशनल लोकदल के एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर दास पहलवान ने कहा कि इनेलो हर वर्ग की हितैषी पार्टी है।
वह रविवार को नई मंडी नारनौल में इनेलो एससी सेल की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इनेलो ने ही एससी वर्ग की हर गांव में चौपाल बनाने का काम किया था। गावों में एससी के नंबरदार भी बनाने का काम चौधरी देवीलाल ने किया था। जच्चा बच्चा को 500 रुपये देने की शुरुआत की।
गरीब बच्चों के पढ़ाई में प्रोत्साहन राशि देने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में एससी पर सबसे ज्यादा अत्याचार किए जा रहे हैं और प्रदेश में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। इस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। महंगाई चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार हरियाणा के हितों की रक्षा करने में असफल साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा आपस में मिले हुए हैं और कांग्रेस विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही है। उन्होंने एससी सेल का मजबूत संगठन बनाने की बात कही। इस अवसर पर अनुसूचित जाति के प्रदेश प्रभारी वेद मुंडे, प्रदेश उपाध्यक्ष एससी सैल वेदप्रकाश नंबरदार, जसबीर ढिल्लो, छोटेलाल गहली, एससी जिला प्रधान ज्ञानेश्वर निंबल, जयसिंह सैनी नरसिंह दायमा, केदार गर्ग, सतपाल चिल्लरो आदि उपस्थित थे।