फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   injured dies in road accidenet

सड़क दुर्घटना में घायल ने पीजीआई में तोड़ा दम

Sat, 07 Aug 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
injured dies in road accidenet
विगत दिनों सड़क दुर्घटना में घायल गांव झाड़ली निवासी राकेश ने आखिरकार शनिवार को रोहतक पीजीआईएमएस में दम तोड़ दिया है। कनीना पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। कनीना थाने में संजय शर्मा द्वारा दी गई शिकायत में बताया कि 4 अगस्त को वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर निजी कार्य के लिए झाड़ली से कनीना की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

बाघोत - बहाला चौक से कनीना की तरफ मुड़ने लगा तो एक कार चालक अपनी कार को तेज गति से चलाता हुआ आया और राकेश की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल से गिर कर राकेश को काफी चोटें आई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए तभी मौका देखकर कार का चालक फरार हो गया। राकेश को कनीना के अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया। उन्हें रोहतक के पीजीआईएमएस में ले जाया गया जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। संजय शर्मा के बयान पर कार चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed