फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Industrial tour for ITI trainees

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई प्रशिक्षुओं को कराया औद्योगिक भ्रमण

Tue, 30 Sep 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 30 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Industrial tour for ITI trainees
फोटो 30ओद्यौगिक भ्रमण के दौरान आईटीआई के छात्र व स्टाफ। स्वयं
नारनौल। मंगलवार को आईटीआई के प्रशिक्षुओं के लिए नेशनल इंजीनियरिंग कंपनी का औद्योगिक भ्रमण हुआ। जिले के सभी सरकारी आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन


प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि सेवा पर्व के दौरान प्रतिदिन एक नया आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित करना व उन्हें उद्योगों से जोड़ना है। नेशनल इंजीनियरिंग कंपनी के संचालक राजेश कुमार ने प्रशिक्षुओं को कंपनी के कार्यों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं आईटीआई के उपप्राचार्य जीवन कुमार जिंदल ने प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर मेजर वीरेंद्र सेकवाल ने छात्रों को स्वच्छता एवं अनुशासन के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं ने कंपनी के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया और विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपने ज्ञान में वृद्धि की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को उद्योगों के वास्तविक कार्य-प्रणाली से अवगत कराना और उन्हें भविष्य में स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed