फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In order to connect the sewerage line, double tiles were placed on the road.

Mahendragarh-Narnaul News: सीवरेज लाइन जोड़ने के चक्कर में सड़क पर लगा दी दौहरी टाइलें

Tue, 05 Nov 2024 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
In order to connect the sewerage line, double tiles were placed on the road.
फोटो संख्या:52- सब्जी मंडी रोड लगी ऊंची-नीची टाइलें--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के सब्जी मंडी सड़क मार्ग पर नपा ने टाइलों पर टाइलें लगवा दी। पिछले 20 दिनों से इस सड़क मार्ग पर गंदा पानी बह रहा था। सीमेंट की टाइलें ऊंची होने के कारण बाइक व स्कूली सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। नगरपालिका की ओर से 20 दिन पूर्व सड़क को उखाड़कर सीवरेज कनेक्शन के लिए लाइन जोड़ी गई थी। जिम्मेदार भी इसे उखाड़कर लगवाना ही भूल गए थे। जब लोगों ने शिकायत की तो टाइलों के ऊपर ही टाइलें लगा दी। दो दिन पहले इस सड़क मार्ग पर स्कूटी असंतुलित होकर गिरने से सवार घायल हो गया था।
विज्ञापन

-----------
टाइलों पर टाइलें लगाने के कारण यहां पर सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है, जिसके कारण जाम की स्थिति बन जाती है। यह शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। आए दिन हादसे हो रहे हैं और नपा के अधिकारियों को शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

-सुनील, दुकानदार
------------
सब्जी मंडी सड़क मार्ग पर नाली का गंदा पानी बह रहा था। नपा ने पानी को बंद करने के लिए टाइलों के उपर टाइलें लगा इसकी ऊंचाई दोगुनी कर दी। अब यह टाइलें लोगों की परेशानी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश, दुकानदार
-------------
नपा ने पानी को बंद करने के लिए उसका कनेक्शन 100 मीटर दूरी पर सीवरेज में कर दिया। सड़क पर टाइलें ठीक से नहीं लगाई। आधी उखड़ी पड़ी हैं और आधी लगाई वह भी अस्त व्यस्त लगा दी।
-नरेश, शहरवासी
-------------
यह सड़क मार्ग उबड़-खाबड़ होने के कारण अनेक लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। नगरपालिका को शीघ्र ही इसको ठीक करवाना चाहिए, ताकि राहगीरों और दुकानदारों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
--------
- वर्जन
शीघ्र ही इन टाइलों को हटाकर व्यवस्थित तरीके से टाइलें लगवाई जाएंगी। एक बार सीवरेज लाइन जोड़ने के लिए यह अस्थाई तौर पर व्यवस्था की गई थी, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। अब जल्द ही इसे ठीक कराया जाएगा।

-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:52- सब्जी मंडी रोड लगी ऊंची-नीची टाइलें--संवाद

फोटो संख्या:52- सब्जी मंडी रोड लगी ऊंची-नीची टाइलें--संवाद

फोटो संख्या:52- सब्जी मंडी रोड लगी ऊंची-नीची टाइलें--संवाद

फोटो संख्या:52- सब्जी मंडी रोड लगी ऊंची-नीची टाइलें--संवाद

फोटो संख्या:52- सब्जी मंडी रोड लगी ऊंची-नीची टाइलें--संवाद

फोटो संख्या:52- सब्जी मंडी रोड लगी ऊंची-नीची टाइलें--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed