फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers scrambling for fertilizer; Centre offers only dates.

Mahendragarh-Narnaul News: खाद के लिए भटक रहे किसान, केंद्र पर सिर्फ तारीख

Mon, 14 Sep 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers scrambling for fertilizer; Centre offers only dates.
फोटो नंबर- 17पुरानी अनाज मंडी ​स्थित खाद केंद्र। संवाद
नारनौल। पुरानी अनाज मंडी स्थित खाद केंद्र पर प्रबंधन की समस्या के कारण करीब 25 दिनों से खाद वितरण बंद है। समिति के चुनाव नहीं होने के कारण केंद्र को परिसमापन सूची में डाल दिया गया था। इससे खाद वितरण प्रभावित हुआ। हालांकि, बीते दिन परिसमापन के आदेश पर रोक लगा दी गई है लेकिन केंद्र पर अभी तक खाद का स्टॉक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

सब्जियों और सरसों की बिजाई का समय नजदीक होने के कारण किसान डीएपी खाद के लिए केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। रोज 100 से अधिक किसान खाद की जानकारी लेने पहुंचते हैं लेकिन उन्हें खाद के बजाय अगली तारीख मिल रही है।
विज्ञापन

चार साल से नहीं हुए समिति के चुनाव
खाद केंद्र की समिति के चुनाव पिछले चार साल से नहीं हुए हैं। इसके चलते सहकारी समिति अधिकारियों के लिए केंद्र का संचालन चुनौती बना हुआ है। इसी कारण केंद्र को परिसमापन सूची में डाला गया था। अब रोक लगने के बाद जल्द खाद वितरण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन कर्मचारी हटाए
परिसमापन के बाद केंद्र पर कार्यरत तीन दैनिक वेतनभोगियों को हटा दिया गया। अब केवल दो कर्मचारी ही कार्यरत हैं। खाद की आपूर्ति शुरू होने पर किसानों की भीड़ बढ़ने से स्टाफ की कमी के कारण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
-------
तीन सप्ताह से लगातार केंद्र पर आ रहा हूं लेकिन हर बार अगले सप्ताह से खाद के वितरण की बात कही जाती है। अभी तक खाद नहीं मिल पाया है। -लालचंद, किसान, मोहल्ला दयानगर
---------
सब्जियों व सरसों की बिजाई के दौरान हमेशा डीएपी की किल्लत रहती है लेकिन इस बार तो केंद्र पर खाद का वितरण ही नहीं किया जा रहा है।-चेतराम, किसान, गांव कोजिंदा
---------
केंद्र पर खाद लेने आया था, कर्मचारियों ने कहा है कि अगले सप्ताह से वितरण शुरू किया जा सकता है। बीते एक माह से वितरण नहीं होने के कारण अधिक संख्या में किसान पहुंचेंगे और आगामी खाद के लिए घंटो लाइन में लगना पड़ेगा।-रतिराम, किसान, गांव मुकंदपुरा

----------
वर्जन
परिसमापन के निर्देश पर फिलहाल रोक लगाई गई है, ताकि किसानों को सुचारू रूप से खाद वितरण किया जा सके। समिति चुनाव की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जल्द चुनाव करवाए जाएंगे। तीन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया गया है।-नरेश कुमार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article