फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Jain temple resonates with offerings of *Yajna* amidst prayers for global well-being.

Mahendragarh-Narnaul News: विश्व कल्याण की कामना, यज्ञ की आहुतियों से गूंजा जैन मंदिर

Mon, 14 Sep 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jain temple resonates with offerings of *Yajna* amidst prayers for global well-being.
फोटो नंबर-22भगवान जिनेंद्र की आराधना करते जैन समाज के लोग। स्रोत: समाज
नारनौल। दिगंबर जैन मंदिर में 16 दिनों से चल रहे श्री सोलहकारण महामंडल महाविधान का विश्व शांति महायज्ञ और पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ। मुनिश्री महत सागर, मुनिश्री विभोर सागर एवं मुनिश्री सानंद सागर महाराज के आशीर्वाद से आयोजित इस कार्यक्रम में अंतिम दिन मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया।
विज्ञापन

प्रात:काल देव-शास्त्र-गुरु की उपस्थिति में भगवान जिनेंद्र का पूर्णाभिषेक और शांतिधारा की गई। प्रतिष्ठाचार्य ऋषभ जैन घिरोर, मैनपुरी के निर्देशन में इंद्र-इंद्राणियों ने मंत्रोच्चार के साथ महामंडल विधान पर अंतिम महाअर्घ्य समर्पित किए। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करते नजर आए।
विज्ञापन


इसके बाद विश्व शांति महायज्ञ हुआ। श्रद्धालुओं ने केसरिया वस्त्र धारण कर ऋद्धि मंत्रों के साथ यज्ञाग्नि में आहुतियां दीं और विश्व कल्याण व शांति की कामना की। बाद में श्रीजी की भव्य आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मसभा में मुनिराज एवं विद्वानों ने कहा कि सोलहकारण भावनाओं को केवल अनुष्ठान तक सीमित न रखकर जीवन में उतारना चाहिए। जीवों के प्रति दया और करुणा आत्मकल्याण का मार्ग दिखाती है। जैन समाज प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने बताया कि 15 सितंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed