फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Illegal colony being developed in 8 acres destroyed

8 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

Wed, 22 Jul 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal colony being developed in 8 acres destroyed
गांव पायगा में अवैध कॉलोनियों पर चलता हुआ पीला पंजा। - फोटो : Narnol
जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को पायगा गांव में लगभग 8 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही 2 अवैध कॉलोनियां में निर्माणों को ध्वस्त किया। जेसीबी मशीन की मदद से चाहरदीवारी और रोड नेटवर्क को तोड़ा गया।
विज्ञापन

पायगा गांव के बाहरी एरिया में कुछ लोग अवैध तरीके से लगभग 8 एकड़ में 2 अवैध कॉलोनियां विकसित कर रहे थे। जिसके लिए रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे। जिसेे जिला प्रशासन की मदद से तोड़ दिया गया। इस कार्यवाही में लगभग 45 डीपीसी, 8 चाहरदीवारी, 1 टीन शेड और 30 बिजली के खंबे के साथ-साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़े। डीटीपी प्रवीण कुमार चौहान की अगुवाई यह अभियान चलाया गया। उनके साथ जेई ओमप्रकाश राघव, जेई हेमंत यादव, राजपाल प्रारूपकार और नरेश, विकास, इत्यादि के साथ भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। विभाग ने भूमालिक और कॉलानाइजर के खिलाफ मुकदमा पहले ही दर्ज करवाया हुआ है। जिस बारे आगामी कार्यवाही पुलिस विभाग की ओर से की जारी है।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। आम जन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लॉट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। इसके अतिरिक्त कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे और निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय, नारनौल से किसी भी कार्य दिवस को पता किया जा सकता है। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर भी कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed