{"_id":"69e294249823df333c012063","slug":"hospitals-poor-management-x-ray-machine-malfunctioning-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125705-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल की लचर व्यवस्था, एक्स-रे मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल की लचर व्यवस्था, एक्स-रे मशीन खराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। दो महीनों में यह दूसरी बार है जब मशीन ने काम करना बंद किया है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।
शुक्रवार सुबह अस्पताल में केवल 15 एक्स-रे ही किए जा सके थे कि इसके बाद मशीन अचानक खराब हो गई। जैसे ही मरीज जांच के लिए पहुंचे, उन्हें मशीन बंद होने की सूचना मिली।
इसके चलते पूरे दिन मरीजों को निजी लैबों का सहारा लेना पड़ा जिससे न केवल समय बर्बाद हुआ बल्कि अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ा। कई मरीज तो बिना जांच करवाए ही वापस लौटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में पहले ही संसाधनों की कमी है। ऐसे में मशीनों का बार-बार खराब होना स्थिति को और गंभीर बना देता है। मरीजों ने प्रशासन से जल्द मशीन ठीक कराने और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की है।
वर्जनमशीन में तकनीकी खराबी आई है जिसे ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है और जल्द ही मशीन को ठीक करवा दिया जाएगा। -जयप्रकाश एसएमओ, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़