फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Holashtak begins today, auspicious activities will be prohibited till Holika Dahan: Rahul

आज से होलाष्टक शुरू, होलिका दहन तक शुभ कार्यों पर रहेगी रोक : राहुल

Tue, 24 Feb 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Holashtak begins today, auspicious activities will be prohibited till Holika Dahan: Rahul
महेंद्रगढ़। होलाष्टक मंगलवार से शुरू होकर दो मार्च तक रहेगा जिसके दौरान मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। फाल्गुन अष्टमी से शुरू होकर होलिका दहन तक के इन 8 दिनों में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, और वाहन खरीद जैसे शुभ काम वर्जित माने जाते हैं। इस अवधि में ग्रह उग्र होते हैं इसलिए यह साधना और दान के लिए श्रेष्ठ है न कि नए कार्यों के लिए।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल भारद्वाज गढ़ी ने बताया कि होलाष्टक की आठ रात्रियों का काफी अधिक महत्व है। इन आठ रात्रियों में की गई साधनाएं जल्दी सफल होती हैं। इन रातों में तंत्र-मंत्र से जुड़े लोग विशेष साधनाएं करते हैं।
विज्ञापन

ज्योतिष की मान्यता है कि होलाष्टक के आठ दिनों की अलग-अलग तिथियों पर अलग-अलग ग्रह उग्र स्थिति में रहते हैं। अष्टमी को चंद्र, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल, पूर्णिमा को राहु उग्र स्थिति में रहता है। नौ ग्रहों की उग्र स्थिति की वजह से इन दिनों में मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त नहीं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक का संबंध भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा से जोड़ा जाता है। हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद को भगवान विष्णु की भक्ति करने से रोकने के लिए फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर होली तक आठ दिन अत्यधिक यातनाएं दी। इन आठ दिनों में प्रकृति का वातावरण उग्र हो गया था। इससे ये समय शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed