{"_id":"6930826a7b6c579468092709","slug":"hey-brother-walk-carefully-an-accident-may-happen-while-trying-to-save-the-cattle-narnol-news-c-196-1-nnl1010-133027-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ऐ भाई जरा देख के चल... गोवंश को बचाने के चक्कर में हो सकता है हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ऐ भाई जरा देख के चल... गोवंश को बचाने के चक्कर में हो सकता है हादसा
विज्ञापन
फोटो 02 सड़क के बीच में चलता गोवंश। संवाद
नारनौल। नेशनल हाईवे 148-बी पर रात को लावारिस गोवंश घूमते रहते हैं। बुधवार को एनएच-11 पर लावारिस गोवंश व कुत्ते सड़क पर घूमते मिले। इनकी वजह से हादसों का खतरा बना रहता है। दिसंबर 2024 व जनवरी 2025 में गोवंश व अन्य जानवरों के आगे आने से हादसे हुए थे। इन हादसों में 28 लोगों में से 11 लोगों की मौत हो गई थी।
ऐसे में आप रात के समय शहर या हाईवे से गुजर रहे हैं तो सावधान रहिए क्योंकि एक संभावित खतरा आप के लिए सड़क पर खड़ा मिल सकता है। उसे बचाने के चक्कर में आप दुर्घटनाग्रस्त होकर जान माल का नुकसान भी कर सकते हैं।
शहर की दो गोशाला, एक नंदी शाला व एक उपचार शाला में करीब 3000 गोवंश की देखभाल की जा रही है। इसके बावजूद गोवंश सड़कों पर विचरण करते हुए नजर आ रहे हैं।
तीन दोस्तों ने गवाई थी जान
गत वर्ष शादी समारोह से देर रात कार सवार चार दोस्त वापस नारनौल आ रहे थे। लौटते समय सिंघाना रोड पर पहुंचने पर अचानक से उनकी गाड़ी के सामने नील गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में हादसा हो गया और गाड़ी में सवार चार में से तीन दोस्तों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
148-बी पर मिले गोवंश
रात साढ़े 9 बजे जब नेशनल हाईवे 148-बी का जायजा लिया गया तो हरियाणा पब्लिक स्कूल के पास एक गोवंश बीच सड़क पर चलता हुआ मिला। यहां से जब थोड़ी आगे चले तो सड़क के दोनों ओर एक एक गाेवंश बैठे दिखाई दिए। रात 10 बजे वापस लौटते समय सैनी धर्मकांटा के पास एक कुत्ता सड़क के बीचोंबीच चलता हुआ पाया गया। इसके अलावा शहर में भी कई गोवंश सड़क पर विचरण करते पाए गए।
बॉक्स:
शहर में कोहरे के दौरान गोवंशों के कारण कई हादसे होते हैं और कई बार तो इंसान की जान तक चली जाती है। प्रशासन को चाहिए कि इन गोवंशों को गोशाला में डाला जाए।-राजेंद्र सैनी, दुकानदार
बॉक्स:
कोहरे में गोवंशों से तो खतरा है ही, इसके अलावा नील गाय जो अचानक से सड़क पर आ जाती हैं, उनकी वजह से हादसा होने की संभावना और भी बढ़ जाती है। साथ ही इनके कारण कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं।-मुकेश सैनी, ट्रांसपोर्टर
वर्जन:
गोवंश को पकड़ने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। अब जल्द ही लावारिस घूम रहे गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। साथ ही आमजन की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। -विकास शर्मा, जेई नगर परिषद