Haryana CET: नारनौल से पांच जिलों के लिए इस समय रवाना होगी बस, 20 से 23 तक फ्री सफर, नहीं होगी अग्रिम बुकिंग
अभ्यर्थी रोडवेज व प्राइवेट बसों से परीक्षा केंद्र तक पहुंचेंगे। विभाग इस तैयारियों में लगा है।करीब 300 बस एक पारी के लिए रवाना होगी। इसकी परिवहन विभाग ने तैयारी कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीईटी को लेकर परिवहन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। 21 व 22 अक्तूबर को समय पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए रोडवेज व प्राइवेट बस सुबह से विभिन्न जिलों के लिए रवाना होगी। नारनौल डिपो से सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी व हिसार के लिए करीब 300 बस एक पारी के लिए रवाना होगी। इसकी परिवहन विभाग ने तैयारी कर ली है।
इस बार परीक्षा केंद्र तक छात्रों को पहुंचाने के लिए प्राइवेट स्कूलों की बस भी शामिल की गई है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। रोडवेज महाप्रबंधक ने सभी परिचालकों को आदेश दिए हैं कि 21 अक्तूबर की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी से 20 को व 22 अक्तूबर को परीक्षा देकर 23 को आने वाले अभ्यर्थी से किराया नहीं लिया जाएगा। इस तरह 20 से 23 अक्तूबर तक चार दिन अभ्यर्थियों को पेपर शिफ्ट के अनुसार फ्री सफर की सुविधा मिलेगी।
प्राइवेट बसों को तेल व टोल टैक्स देगा डिपो
21 व 22 अक्तूबर को छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करने पड़े, इसलिए प्राइवेट बसों को भी शामिल किया गया है। रोडवेज डिपो की तरफ से इन प्राइवेट बसों को टोल टैक्स व तेल मुहैया करवाया जाएगा। नारनौल डिपो से करीब 200 प्राइवेट बसों की मांग की गई है ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अग्रिम बसों की नहीं होगी बुकिंग
21 व 22 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के लिए इस बार अग्रिम बुकिंग अभ्यर्थी नहीं कर सकेंगे। नारनौल डिपो से चलने वाली विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या अधिक रहने की वजह से ज्यादा परेशानी का छात्रों को सामना नहीं करना पड़ेगा। इसकी वजह से अभ्यर्थी बसों की अग्रिम बुकिंग नहीं कर सकेंगे।
यह रहेगा नारनौल से 21 व 22 अक्तूबर को बसों का समय
कहां जाएगी सुबह के लिए सायं के लिए
- सोनीपत 02:30 07:00
- गुरुग्राम 04:30 09:00
- फरीदाबाद 03:00 07:00
- रेवाड़ी 05:30 10:00
- हिसार 03:00 07:00
रोडवेज विभाग की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। रोडवेज डिपो की 126 व प्राइवेट बस विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पहुंचाने का कार्य करेगी। -ब्रह्म प्रकाश, सीआई, रोडवेज डिपो, नारनौल।