{"_id":"62756ed17aa8921f7a3f430b","slug":"haryana-central-university-extended-the-date-of-application-for-undergraduate-courses-till-may-22-narnol-news-rtk6459025110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की तिथि 22 मई तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की तिथि 22 मई तक बढ़ी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में दो अप्रैल से आरंभ दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 22 मई कर दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि आवेदन के लिए बढ़ाई गई तिथि से और जरूरतमंद आवेदकों को विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने का अवसर मिल सकेगा।
विश्वविद्यालय में सीयूईटी के नोडल अधिकारी प्रो. फूल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा इस बार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अब 22 मई तक चलेगी। आवेदक 22 मई की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा रात 11.50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करवा सकते हैं। इस परीक्षा के आधार पर ही विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले करेगा।
प्रो. फूल सिंह ने बताया कि सत्र 2022-23 में विश्वविद्यालय स्नातक स्तर पर बीटेक. सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, बीवॉक रिटेल एंड लोजिस्टिक मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट, बायोमेडिकल साइंसेज, इंटीग्रेटेड बी.एससी, एमएससी केमेस्ट्री, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स, बीएससी (ऑनर्स) मनोविज्ञान पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।