फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ground water level will improve with projects worth Rs 100 crore in Mahendragarh and Satnali area.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ व सतनाली क्षेत्र में 100 करोड़ की परियोजनाओं से सुधरेगा भूजल स्तर

Thu, 08 Aug 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 08 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ground water level will improve with projects worth Rs 100 crore in Mahendragarh and Satnali area.
फोटो संख्या:52- माजरा दौहान क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाते कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़। गिरते भूजल स्तर में सुधार के लिए अटल भूजल योजना के तहत महेंद्रगढ़ व सतनाली क्षेत्रों में विभिन्न परियोजनाओं के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। करीब 50 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं पर काम पूरा हो चुका है व 50 करोड़ की परियोजनाओं की फाइल तैयार की जा चुकी है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से साल दर साल गिरते भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

डार्क जाेन में शामिल किए गए जिले के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसके माध्यम से बारिश के दिनों में हरियाणा के अन्य जिलों के बाढ़ के पानी को दक्षिण हरियाणा में विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से भूजल रीचार्ज के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। वर्तमान में लगभग 50 करोड़ के विभिन्न परियोजनाओं का पर काम चल रहा है। इनमें मुख्य रूप से करीब 30 करोड़ रूपये की लागत से महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी की क्षमता बढ़ाना, 9 करोड़ की लागत से गांव सीसोठ, भगड़ाना, माजरा कलां, झूक सहित लगभग आधा दर्जन गांवों के भूजल स्तर को उठाने के लिए गांव माजरा कलां में दौहान नदी क्षेत्र में 400 गुना 200 फीट के तीन जोहड़ खोदे जाएंगे। इन जोहड़ों को गांव झगड़ोली स्थित जेएलएन एनबी-1 पंप हाउस से 5.25 फीट चौड़ी पाइपलाइन के माध्यम से जोड़ा जाएगा। करीब चार करोड़ की लागत से गांव देवनगर में डैम बनाकर पानी स्टोर करना। चार करोड़ की लागत से गांव बवानिया, गडानिया, पायगा, निहालावास, पालड़ी, बूचौली, मुंडायन में जोहड़ खोदकर नहरी पानी से जोड़ना। लगभग 2.25 करोड़ की लागत से माधोगढ़ घाटी को पंप लगाकर प्रेशराइजड पाइपलाइन के माध्यम से माधोगढ़ नहर से जोड़ने का काम भी जारी है। लगभग 5 करोड़ की लागत से गांव मांडोला में तीन जोहड़ खोदकर प्रेशराइज्ड पाइपलाइन के माध्यम से बड़ी नहर से जोड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन

विकास व निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया भूजल स्तर सुधार के लिए सिंचाई विभाग की ओर से 40 करोड़ की लागत की विभिन्न परियोजनाओं पर फाइल तैयार कर ली है। जल्द ही एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह का प्रयास है कि इन सभी परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाकर शीघ्रता से काम शुरू किया जाए। गांव डालनवास में माधोगढ़ नहर पर एक नया पंप हाउस बनाया जा रहा है, जिससे गांव के तीन जोहड़ों को जोड़ा जाएगा। पाली के दो जोहड़ों तक नहरी पानी पहुंचाने में एक करोड़ की लागत आएगी।
अटल भूजल योजना के तहत महेंद्रगढ़ क्षेत्र में अनेक स्थानों पर काम चल रहा है। इनमें से ग्रामीण जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़ने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। कुछ परियोजनाओं को लेकर सर्वे किया जा रहा है। कुछ को लेकर फाइल तैयार की जा चुकी है। आगामी कुछ समय में अधिकांश परियोजनाएं पूरी होने से भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है।

-सुरेंद्र जांगड़ा, उपमंडल अधिकारी नहर एवं सिंचाई विभाग

फोटो संख्या:52- माजरा दौहान क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाते कर्मचारी--संवाद

फोटो संख्या:52- माजरा दौहान क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाते कर्मचारी--संवाद

फोटो संख्या:52- माजरा दौहान क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाते कर्मचारी--संवाद

फोटो संख्या:52- माजरा दौहान क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाते कर्मचारी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed