फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Grandmother's love saved Pushpend's life

दादी के प्यार ने बचाया पुष्पेंद का जीवन

Tue, 19 Apr 2022 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Grandmother's love saved Pushpend's life
कई बार आपस का प्यार एक दूसरे के जीवन का सहारा बना जाता है। ऐसा ही गांव दुबलाना में सोमवार को देखने को मिला। दादी के प्यार ने पांच वर्षीय पोते पुष्पेंद का जीवन बचा लिया। पुष्पेंद अपनी बूढ़ी मां (दादी) से बहुत प्यार करता है और वह उसके बिना एक पल भी नहीं रह सकता। सोमवार को उसकी दादी जहां पर बेटा रामसेवक चिनाई का काम कर रहा था, वहीं पर समय व्यतीत करने जा रही थी। उसको जाते देखकर पुष्पेंद बोला दादी, मैं भी तेरे साथ चलूंगा। दादी ने मना भी किया लेकिन उसको रोता देखकर वह उसे छोड़ नहीं पाई और अपने साथ ले गई। पीछे पुष्पेंद की मां सावित्री देवी, बहन उर्मिला, भाई मयंक व नीरज की टैंक में डूबने मौत हो गई। अगर उस समय वह घर पर रह जाता तो उनको बचाने के चक्कर में उसकी भी पानी में डूबने से मौत हो सकती थी। राम सेवक ने बताया कि उसका बड़ा बेटा पुष्पेंद अपनी दादी से बहुत प्यार करता है और उसके बिना वह एक मिनट भी नहीं रह सकता।
विज्ञापन

रामसेवक पांच भाइयों में सबसे बड़ा
रामसेवक पांच भाइयों में सबसे बड़ा है। लगभग 13 से 14 वर्ष की उम्र में माता-पिता ने उसकी शादी कर दी थी। शादी के कुछ महीनों बाद उसके पिता का बीमारी से देहांत हो गया। घर में बड़ा होने की वजह सारी जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ गई थी। बाद में उसने मेहनत कर अपने भाइयों की शादी की। अब सभी भाई अलग रह रहे थे।
विज्ञापन

ढाई महीने पहले आए थे गांव से
रामसेवक ने बताया कि ढाई महीने पहले वह, उसका परिवार एवं छोटे भाई का परिवार दुबलाना गांव में आए थे। इस दौरान वह अपनी मां को भी साथ लेकर आया था क्योंकि दोनों पति पत्नी काम पर जाते हैं। पीछे से मां बच्चों को घर पर रख सके। दोनों परिवारों ने गांव में एक ही मकान ले लिया। एक कमरे में उसका भाई का परिवार तथा दूसरे में उसका परिवार रहता था। भाई और उसकी पत्नी भी काम पर जाते है। उनके अभी कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed