{"_id":"68793abbdd8ce4576f0fdffa","slug":"government-is-expanding-health-services-aarti-singh-narnol-news-c-196-1-nnl1004-127250-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रही : आरती सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रही : आरती सिंह
Thu, 17 Jul 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो 8मेडिकल कॉलेज कोरियावास में पौधरोपण करती स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव। स्रोत डीआइपीआरओ
नारनौल। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण कर रही है।
महेंद्रगढ़ जिले के कोरियावास में अरावली की वादियों के बीच बना महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज अत्याधुनिक चिकित्सा संस्थान है। कनेक्टिविटी, लोकेशन और वातावरण के हिसाब से यह हरियाणा का सबसे बेहतरीन मेडिकल कॉलेज है। सरकार का प्रयास है कि इसी वर्ष से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू हो जाएं।
यहां छात्रावास, चिकित्सा विंग और शैक्षणिक ब्लॉक पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एमबीबीएस सीटों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। 2014 में जहां 700 सीटें थीं, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 2185 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य बजट में लगातार वृद्धि कर रही है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
उज्ज्वल दृष्टि योजना के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह योजना हरियाणा में पहली बार लागू की गई है। इसमें पूरे राज्य में मुफ्त चश्मे वितरित किए गए हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज भवन के शैक्षणिक ब्लॉक में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने चिकित्सा विंग और छात्रावास का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के निदेशक यशवेंद्र सिंह, उप निदेशक डॉ. माल्ती, मेडिकल कॉलेज कोरियावास के निदेशक डॉ. पवन गोयल, एसडीएम रमित यादव, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार तथा डीएफओ विजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।