फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Gov not given dark jone water level

नहीं देगी सरकार डार्क जोन में बिजली के कनेक्शन

Wed, 09 Jun 2021 09:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Gov not given dark jone water level
डार्क जोन में बिजली कनेक्शन लेने की सोच रहे किसानों को अभी यह सुविधा नहीं मिल पाएगी। प्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है कि डार्क जोन के किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे। प्रदेश में डार्क जोन के 64 ब्लॉक चिह्नित किए गए हैं इनमें से दो नारनौल व नांगल चौधरी महेंद्रगढ़ जिले में हैं।
विज्ञापन

लगभग दो साल पहले सीएम ने घोषणा की थी कि स्टेट वाटर सेल का गठन किया गया है। यह सेल रिपार्ट देगी उसी आधार पर डार्क जोन में बिजली कनेक्शन पर पॉलिसी बनाई जाएगी। वाटर सेल की रिपोर्ट के अनुसार अभी भी इन इलाकों में अंडर ग्राउंड वॉटर की स्थिति बहुत चिंताजनक है लिहाजा ट्यूबवेल के कनेक्शन जारी न किए जाएं। पूरे दक्षिण हरियाणा में गिरता भू जल स्तर चिंता का विषय है। मगर बड़ी बात यह भी है कि नांगल चौधरी व नारनौल में नहरी पानी के अभाव में अधिकतर फसल केवल अब बरसात पर निर्भर पर रहती है। इसके अलावा लगभग बारह साल पहले सरकार ने डार्क जोन में ट्यूबवेल कनेक्शन बंद कर दिए थे। इसके बाद से किसानों की लगातार मांग रही है कि डार्क जोन में बिजली के कनेक्शन खोलें जाएं। मगर सरकार ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से कनेक्शन देने से साफ मना कर दिया था। बार मांग उठाने के बाद 20 जून 2019 को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने वाटर सेल का गठन कर उससे रिपोर्ट मांगी थी। अब तीन दिन पहले सरकार ने साफ कर दिया कि डार्क जोन में भू जल की स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। इसलिए कनेक्शन नहीं दिए जा सकते। हालांकि पिछले दस वर्षों में नारनौल व नांगल चौधरी में वाटल लेवल कुछ बढ़ा है मगर इतना भी नहीं कि चिंता का विषय न माना जाए। इसके अलावा दूसरे ब्लॉक में भू जल स्तर लगातार गिर रहा है।
विज्ञापन

दूसरे ब्लॉक में बिजली कनेक्शन जारी
बिजली निगम द्वार दूसरे ब्लॉक में कनेक्शन लगातार जारी कर रहा है। कुछ कनेक्शन पेंडिंग थे जिनके लिए भी टेंडर कर दिए गए हैं। निगम के पास कुल 1222 आवेदन बिजली कनेक्शन के लिए आए थे। जिन लोगों ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थी उनको कनेक्शन जारी कर दिए गए थे। अभी केवल 32 कनेक्शन पेंडिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के एसई एमएल रोहिल्ला का कहना है कि निगम डार्क जोन में कनेक्शन नहीं कर रहा है। यह महेंद्रगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में ही बंद हैं। दूसरे जोन में कनेक्शन देने में हम पूरी प्रक्रिया से कार्य कर रहे हैं। वहां बचे हुए कनेक्शन भी जल्द ही कर दिए जाएंगे।
ये है जिले में भू जल की स्थिति
जून 2010 में जून 2021 में
अटेली में 60.92 72.35
कनीना में 31.09 30.18
महेंद्रगढ़ में 43.08 48.03
नारनौल 65.9 51.10
नांगल चौधरी 44.23 45.36
सिहमा 41.79 39.11
निजामपुर 37.13 32.33
सतनाली 58.56 65.37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed