फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   gang rape

आंगनबाड़ी हेल्पर से गैंग रेप

Sat, 13 Jun 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल Updated Sat, 13 Jun 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की विधवा के साथ तीन लोगों ने गैंग रेप किया। जिसका मामला सदर थाना पुलिस ने दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है। महिला के बयान पर एक नामजद व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के अनुसार वह अपने गांव में आंगनबाड़ी में हेल्पर के पद पर कार्यरत है। उसके पास सत्यवान नाम के व्यक्ति का फोन आया और महेंद्रगढ़ मिलने को कहा। उसने कहा कि वह बिजली निगम में किसी काम के लिए आएगी तब मिल लेना। जब वह 11 जून को बिजली निगम कार्यालय पहुंची तो उक्त व्यक्ति का फिर फोन आया कि मुझे कुछ जरूरी बात करनी है, आप तुलाराम चौक आ जाओ। जब वह तुलाराम चौक पहुंची तो सत्यवान एक आटो में बैठा हुआ था।
विज्ञापन


जहां पर यह बोला कि मेरे मकान में चलते हैं, वहां पर जाकर बात करेंगे। जब ये कुराहवटा रोड स्थित एक मकान में पहुंचे तो वहां पर दो लोग बैठे शराब पी रहे थे। उसने वहां पर बैठने से मना किया तो सत्यवान बोला कि मेरे ही आदमी हैं, इनसे कोई दिक्कत नहीं है। इस पर वह बैठ गई, सत्यवान ने उसे कोल्ड ड्रिंक दिया। जिसके पीते ही उस पर नशा छाने लगा और वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उन तीनों लोगों ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता के अनुसार जब उसे होश आया तो वह थाना में पहुंची है। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता पहले भी करवा चुकी है मामला दर्ज

पीड़िता ने इससे पूर्व भी अपने ही गांव के युवक के खिलाफ पिछले वर्ष रेप के प्रयास का मामला दर्ज करवाया था, वहीं आरोपी की मां के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था। जिसमें सुशील कुमार गर्ग की कोर्ट से आरोपी व उसकी मां को बरी कर दिया गया है। इस संबंध में एसएचओ रणजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान पीड़िता को नहीं है, इसलिए उनके मोबाइल नंबर के आधार पर  आरोपियों तक पहुंचने का पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed