फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Full dress rehearsal

फुल ड्रेस रिहर्सल

Sat, 14 Aug 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Full dress rehearsal
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए शुक्रवार को आईटीआई के मैदान में विभिन्न सांस्कृतिक व परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस दौरान उपायुक्त अजय कुमार ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली। इस बार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर तिरंगा फहराएंगे। इसके लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए अहम दिन है। इसे एक पर्व के तौर पर मनाया जाता है। ऐसे में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रहे बच्चों के इंचार्जों को निर्देश दिए कि वे बच्चों का अभ्यास लगातार करवाते रहें। वहीं बिजली, पानी व सफाई से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक मीणा, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, सीटीएम अमित कुमार व जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस बार पांच स्कलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। आरपीएस सुराना के बच्चे देशभक्ति गीत ‘आए अरमान लेके मुट्ठी में जान लेके’ की प्रस्तुति देंगे। यदुवंशी स्कूली नारनौल के बच्चे राजस्थानी लोकनृत्य ‘केसरिया बालम आयो नी पधारो म्हारे देश’ पेश करेंगे। आरएनआर सलीमपुर के बच्चे देशभक्ति गीत ‘ये देश है वीर जवानों का’ पर अपनी प्रस्तुति देंगे। एएसडी नारनौल के बच्चे राजस्थानी लोकनृत्य ‘आये रे म्हारे ढोलना पर नृत्य करेंगे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल की छात्राएं हरियाणवी लोकनृत्य ‘टोकनी पीत्तल की, मैं तो पानी भरण ने लाई’ पेश करेंगी। इसके अलावा अंत में राष्ट्रगान में एमआर मित्रपुरा के बच्चे शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त को इस बार परेड की सात टुकड़ियां होंगी। डीएसपी कनीना राजीव परेड की कमान संभालेंगे। टुकड़ियों में महिला और पुरुष पुलिस, होमगार्ड के जवान, एनसीसी के लड़के-लड़कियां, स्काउट्स एवं गाइड प्लाटून शामिल होंगे। पुलिस प्लाटून का नेतृत्व पीएसआई भूपेंद्र, महिला का एलएएसआई सुशीला, होमगार्ड का एसआई सत्यनारायण, एनसीसी का अमित कुमार, एनसीसी गर्ल्स का प्रेरणा जहांगीर, स्काउट का ईशू तथा गाइड प्लाटून का सिमरन करेंगी। इसी प्रकार लगभग 500 बच्चे पीटी शो में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed