{"_id":"5e1a19d78ebc3e87f34d9027","slug":"former-has-deposited-money-narnol-news-rtk5368205200","type":"story","status":"publish","title_hn":"635 किसानों में से 590 ने जमा कराए रुपये, सिर्फ तीन को मिला कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
635 किसानों में से 590 ने जमा कराए रुपये, सिर्फ तीन को मिला कनेक्शन
विज्ञापन
स्कूल में लगी लाइफ स्किल प्रदर्शनी।
- फोटो : Narnol
बिजली निगम किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देना शुरू कर दिया है। डीएचबीवीएन को कनेक्शन के लिए 635 आवेदन मिले हैं। इसमें 590 किसानों ने निगम को पैसा जमा करा दिया है। इसमें से अभी तक सिर्फ तीन कनेक्शन ही निगम ने दिया है। बिजली कनेक्शनों को छह से आठ माह में देने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए ठेकेदार को तेजी से कार्य करने को कहा है।
बता दें कि जिले के किसानों को करीब पांच साल से बोरवेल कनेक्शन का इंतजार हैं। साल 2014 के बाद से किसानों को कनेक्शन नहीं मिल पाया हैं। इससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। साल 2018 में सीएम ने कनेक्शन जारी करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद इसकी प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसके तहत जिले 635 आवेदकों ने बोरवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया। इनमें से 590 किसान पैसे समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं। अब उन्हें कनेक्शन का इंतजार है ताकि गेहूं व सरसों की सिंचाई कर सकें। हालांकि जिस गति से कनेक्शन देने का कार्य चल रहा है। इसे देखकर नहीं लगता है कि इस फसल में किसानों को कोई खास लाभ मिल पाएगा।
किसानों को हो रही है परेशानी
बोरवेल कनेक्शन न होने से किसानों को परेशानी हो रही है। ऐसे में अब इन किसानों को उम्मीद है कि जल्द बिजली का कनेक्शन मिल जाएगा। इसके बाद अगली सफल में इसका लाभ मिल सकेगा। हालांकि निगम का कहना है कि कनेक्शन देने का कार्य ठेकेदारों को सौंपा गया है। किसान अपनी फसल को देखते हुए कनेक्शन लगवा सकता हैं। अभी फसल खड़ी है व पोल व तार खींचने में फसल को नुकसान हो सकता है। इस बार बिजली निगम ने किसानों से मोटर के भी पैसे जमा कराए हैं।
विज्ञापन
नारनौल में 178 तो महेंद्रगढ़ डिविजन 412 को मिलेगा कनेक्शन
बिजली निगम के अनुसार एस/यू नारनौल 63 किसानों के आवेदन मिले हैं। इसमें से 42 ने पैसे जमा करा दिए हैं। अटेली से 109 किसानों में से 108 ने पैसे जमा कराए हैं। इसमें दो के कनेक्शन मिल चुके हैं। सिहमा में 29 किसानों में से 28 ने पैसे जमा करा दिया है। सिटी महेंद्रगढ़ में 93 में से 91,एस/यू महेंद्रगढ़ में 97 में से 95, कनीना में 240 में से 222 ने पैसे जमा करा दिए हैं। कनीना में एक को कनेक्शन मिला है। सतनाली में चार किसानों ने आवेदन किया है और पैसे भी जमा करा दिए हैं। पूरे जिले में 635 ने आवेदन किया है। इसमें से 34 ने पैसे जमा नहीं कराया है। 590 ने पैसे जमा कराया और तीन के कनेक्शन जारी हुए। 587 किसानों के कनेक्शन देने हैं।
जिले में 590 किसानों ने बोरवेल कनेक्शन के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी है। इनके कनेक्शन देने का कार्य शुरू हो गया है। अभी तीन किसानों को कनेक्शन जारी किए गए हैं। इस कार्य को ठेकेदार को छह माह में पूरा करने को कहा गया है। निगम का प्रयास है कि तय समय से पहले किसानों को कनेक्शन मिल जाए।
- एमएल रोहिल्ला, एसई डीएचबीवीएन नारनौल