फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five modern toilets to be built in the city at a cost of 55 lakhs

55 लाख की लागत से शहर में बनेंगे पांच आधुनिक शौचालय

Tue, 14 Jun 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Five modern toilets to be built in the city at a cost of 55 lakhs
महेंद्रगढ़। लंबे समय से शहर के मुख्य बाजारों व मुख्य सड़क मार्गों पर शौचालय नहीं होने से परेशान शहरवासियों को अब राहत मिलेगी। नगरपालिका द्वारा 55 लाख रुपये की लागत से शहर में पांच स्थानों पर आधुनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। चार स्थानों पर निर्माण कार्य अधिकांश पूरा हो चुका है, जबकि शहर के मोहल्ला वाल्मीकि में पांचवें शौचालय के लिए स्थान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

लंबे समय से शहर में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सबसे अधिक शहर में अपने कार्यों के लिए आने वाले लोगों को परेशानी होती थी। साथ ही शहर में जगह-जगह गंदगी फैली रहती थी जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी, लेकिन अब पांच स्थानों पर आधुनिक शौचालयों का निर्माण होने से लोगों के साथ-साथ अपने दैनिक कार्यों के लिए शहर आने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा तथा शहर की स्वच्छ रह सकेगा।
विज्ञापन

शहर के लोक निर्माण विश्रामगृह के पास शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं शहर के हुड्डा पार्क के नजदीक शौचालय निर्माण होने से आईटीआई रोड के दुकानदारों व राहगीरों को भी राहत मिलेगी। इसके अलावा लोगों द्वारा मोदाश्रम के नजदीक भी शौचालय निर्माण की मांग बार-बार की जा रही थी जिसके बाद नपा ने संज्ञान लेते हुए यहां भी निर्माण शुरू करा दिया है। वहीं शहर के सबसे व्यस्त रेलवे रोड पर शौचालय के अभाव में लोग खुले में शौच को मजबूर हो रहे थे, जिससे सड़क पर दुर्गंध फैली रहती थी लेकिन अब यहां भी निर्माण पूरा हो चुका है। इसके अलावा शहर के वाल्मीकि मोहल्ले में शौचालय निर्माण के लिए जगह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
- वर्जन:
शहर में 55 लाख रुपये की लागत से पांच शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकांश का काम दो सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। लोगों द्वारा लंबे समय से सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। वाल्मीकि मोहल्ले में जल्द की जगह तलाश की प्रक्रिया पूरी करते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
--- योगेश राठी, एमई नपा महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed