शार्ट सर्किट से पांच दुकानों में आग, लाखों की क्षति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर चौक के पास स्थित नगरपालिका के अग्रसेन कांपलेक्स में मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट के कारण पांच दुुकानों में आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों और दो निजी टैंकरों की सहायता से आग पर करीब डेढ़ घंटे में काबू पाया गया। लेकिन तब तक पांच दुकानों में रखा करीब 40 लाख का सामान जलकर राख हो गया।
मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे अग्रसेन शॉपिंग कांपलेक्स में आग लग गई। आग लगने की सूचना आसपास के दुकानदारों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जब दमकल की टीम ने आग पर भयावहता को देखते हुए दो गाड़ियों को और मौके पर बुलाया। वहीं जब दमकल की गाड़ियों का पानी खत्म होने को था तो दो निजी टैंकरों की सहायता से उनमें पानी भरवाया गया। दमकल विभाग और आसपास के दुकानदारों की मदद से आग पर करीब डेढ़ घंटे में काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकानदारों द्वारा पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत के अनुसार पांच दुकानों में आग लगी है। शिकायत के अनुसार सभी का करीब 40 लाख का सामान राख हो गया।
बिजली निगम को ठहराया हादसे का जिम्मेदार
दुकानदारों ने आग लगने के पीछे बिजली निगम को जिम्मेदार ठहराया है। हादसे का शिकार बने दुकानदार प्रमोद, संदीप खुराना, रविंद्र बूचावास, नरेश और मामनचंद ने बताया कि उनकी दुकानों के सामने तार झूल रही है। इसके बारे में बिजली निगम को शिकायत दे चुके थे लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। दुकानों के आगे जो जोड़ लगे हुए हैं, वह बिल्कुल नंगे हैं, उनमें कई बार स्पार्किंग हो जाती है। निगम की टीम को हादसे के बाद इस बारे में बताया गया लेकिन देर शाम तक भी निगम की टीम तारें ठीक करने नहीं पहुंची।