{"_id":"6178162a07c5b43b5f593d9c","slug":"farmers-blocked-the-road-in-narnaul-for-dap-fertilizer","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी की किल्लत: खाद के लिए किसानों ने सवा तीन घंटे तक नारनौल-रेवाड़ी रोड किया जाम, आश्वासन के बाद खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी की किल्लत: खाद के लिए किसानों ने सवा तीन घंटे तक नारनौल-रेवाड़ी रोड किया जाम, आश्वासन के बाद खोला
Tue, 26 Oct 2021 08:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 26 Oct 2021 08:25 PM IST
सार
डीएपी खाद की किल्लत लगातार चल रही है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को नारनौल में किसानों ने खाद न मिलने पर रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
खाद के लिए रोड जाम कर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौल में डीएपी खाद की किल्लत और किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। खाद की कमी को लेकर किसानों ने मंगलवार को भी रेवाड़ी-नारनौल पर करीब सवा तीन घंटे तक जाम लगाकर अपना रोष जताया। इसके बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल पाया। मगर कृषि विभाग के अधिकारियों की तरफ से बुधवार को खाद मिलने आश्वासन जरूर मिला।
विज्ञापन
इस प्रकार किसानों को मंगलवार को खाद नहीं मिल पाया। ऐसे में उन्हें मायूस होकर बिना खाद के ही लौटना पड़ा। वहीं अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों में थोड़ी आस जरूर जगी है कि बुधवार को उन्हें खाद मिल जाएगी।
विज्ञापन
डीएपी खाद को लेकर कई दिनों से मारामारी चल रही है। पर्याप्त खाद उपलब्ध न होने के कारण किसानों को दिक्कत हो रही है। ऐसे में सरकार व प्रशासन के प्रति किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। नतीजा यह है कि किसान आए दिन रोड जाम कर रहे हैं। किसानों ने मंगलवार को दूसरे दिन करीब 12 बजे रेवाड़ी-नारनौल सड़क को अवरुद्ध कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जाम लगा रही महिलाओं ने रोष जताते हुए कहा कि अगर सरकार उन्हें खाद उपलब्ध नहीं करवा सकती है तो स्पष्ट मना कर दे ताकि किसान असमंजस में न रहे और सरसों की बिजाई कर सके। हर दिन की भांति मंगलवार सुबह सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष खाद लेने के लिए पुलिस लाइन में पहुंच गए, लेकिन वहां उन्हें टोकन नहीं दिए गए। इससे किसान उग्र होकर नारनौल-रेवाड़ी मार्ग के बीचों-बीच बैठकर जाम लगा दिया।
यह भी पढ़ें: नारनौल: बिमला मर्डर केस में गैंगस्टर पपला गुर्जर को उम्रकैद, छह साल बाद मिला परिवार को इंसाफ
महिलाओं ने बताया कि जब तक उन्हें डीएपी खाद नहीं मिलेगा तब तक वे यहां से नहीं उठेंगी। करीब सवा तीन बजे तक लगे जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। ऐसे में स्कूल बस भी जाम में फंस गई। गंतव्य तक जाने के लिए राहगीरों ने वैकल्पिक मार्ग देखे।
बुधवार को जिले में खाद पहुंचने की संभावना
जाम की सूचना पाकर पहुंचे क्यूसीआई डॉ. संजय कुमार ने किसानों को बताया कि मंगलवार रात तक रेवाड़ी के खोरी में लगे रैक से जिले को 10 हजार के करीब खाद के बैग मिलेंगे। खाद बुधवार को केंद्रों पर भेजकर वितरित की जाएगी। इसमें नारनौल को एक हजार बैग मिलेंगे।