फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers blocked the road in Narnaul for Dap fertilizer

डीएपी की किल्लत: खाद के लिए किसानों ने सवा तीन घंटे तक नारनौल-रेवाड़ी रोड किया जाम, आश्वासन के बाद खोला

Tue, 26 Oct 2021 08:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Oct 2021 08:25 PM IST
सार

डीएपी खाद की किल्लत लगातार चल रही है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को नारनौल में किसानों ने खाद न मिलने पर रोड जाम कर दिया।

विज्ञापन
Farmers blocked the road in Narnaul for Dap fertilizer
खाद के लिए रोड जाम कर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नारनौल में डीएपी खाद की किल्लत और किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। खाद की कमी को लेकर किसानों ने मंगलवार को भी रेवाड़ी-नारनौल पर करीब सवा तीन घंटे तक जाम लगाकर अपना रोष जताया। इसके बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल पाया। मगर कृषि विभाग के अधिकारियों की तरफ से बुधवार को खाद मिलने आश्वासन जरूर मिला।

विज्ञापन


इस प्रकार किसानों को मंगलवार को खाद नहीं मिल पाया। ऐसे में उन्हें मायूस होकर बिना खाद के ही लौटना पड़ा। वहीं अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों में थोड़ी आस जरूर जगी है कि बुधवार को उन्हें खाद मिल जाएगी।
विज्ञापन


डीएपी खाद को लेकर कई दिनों से मारामारी चल रही है। पर्याप्त खाद उपलब्ध न होने के कारण किसानों को दिक्कत हो रही है। ऐसे में सरकार व प्रशासन के प्रति किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। नतीजा यह है कि किसान आए दिन रोड जाम कर रहे हैं। किसानों ने मंगलवार को दूसरे दिन करीब 12 बजे रेवाड़ी-नारनौल सड़क को अवरुद्ध कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम लगा रही महिलाओं ने रोष जताते हुए कहा कि अगर सरकार उन्हें खाद उपलब्ध नहीं करवा सकती है तो स्पष्ट मना कर दे ताकि किसान असमंजस में न रहे और सरसों की बिजाई कर सके। हर दिन की भांति मंगलवार सुबह सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष खाद लेने के लिए पुलिस लाइन में पहुंच गए, लेकिन वहां उन्हें टोकन नहीं दिए गए। इससे किसान उग्र होकर नारनौल-रेवाड़ी मार्ग के बीचों-बीच बैठकर जाम लगा दिया।

यह भी पढ़ें: नारनौल: बिमला मर्डर केस में गैंगस्टर पपला गुर्जर को उम्रकैद, छह साल बाद मिला परिवार को इंसाफ


महिलाओं ने बताया कि जब तक उन्हें डीएपी खाद नहीं मिलेगा तब तक वे यहां से नहीं उठेंगी। करीब सवा तीन बजे तक लगे जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। ऐसे में स्कूल बस भी जाम में फंस गई। गंतव्य तक जाने के लिए राहगीरों ने वैकल्पिक मार्ग देखे। 

बुधवार को जिले में खाद पहुंचने की संभावना
जाम की सूचना पाकर पहुंचे क्यूसीआई डॉ. संजय कुमार ने किसानों को बताया कि मंगलवार रात तक रेवाड़ी के खोरी में लगे रैक से जिले को 10 हजार के करीब खाद के बैग मिलेंगे। खाद बुधवार को केंद्रों पर भेजकर वितरित की जाएगी। इसमें नारनौल को एक हजार बैग मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed