{"_id":"6793d1afaf0b34442d00279f","slug":"extension-in-the-operating-period-of-rewari-ringas-rewari-special-rail-service-narnol-news-c-196-1-nnl1004-120642-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा के संचालन अवधि में विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा के संचालन अवधि में विस्तार
Fri, 24 Jan 2025 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
नारनौल।
यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-भिवानी-जयपुर व रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। इससे नारनौल सहित अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09733/09734 जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में एक फरवरी से 28 फरवरी तक (28 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09637/09638 रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 29 जनवरी, एक फरवरी, दो, आठ, नौ, 12, 15, 16, 22, 23, 24, 26 व 27 फरवरी को (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।