{"_id":"62dae7e2238c3a5e0d27a9fb","slug":"equipment-purchased-for-12-lakhs-for-open-gym-in-hooda-park-narnol-news-rtk6530800104","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख रुपये की लागत से खरीदे हुड्डा पार्क में ओपन जिम के लिए नए उपकरण, लोगों के सैर के साथ मिलेगी जिम की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 लाख रुपये की लागत से खरीदे हुड्डा पार्क में ओपन जिम के लिए नए उपकरण, लोगों के सैर के साथ मिलेगी जिम की सुविधा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के लोग अब चौधरी रणवीर सिंह हुड्डा पार्क में अब सैर-सपाटे के साथ ही व्यायाम भी कर सकेंगे। 12 लाख रुपये खर्च कर पार्क के ओपन जिम में छह नए उपकरण लगाए जाएंगे। उपकरणों की खरीद हो चुकी है। अगस्त के प्रथम सप्ताह तक ओपन जिम शुरू कर दी जाएगी।
पार्क में पहले से ही नगर पालिका की ओर से बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए हैं। चार माह पहले ओपन जिम में छह उपकरण भी लगाए गए। ओपन एयर जिम का यह फायदा है कि लोग सुबह-शाम जब भी उन्हें सही समय लगेगा तो अपने हिसाब से उपकरणों का प्रयोग कर सकेंगे। पार्क में ही ओपन जिम शुरू होने से लोगों को निजी जिमों की भारीभरकम फीस से भी निजात मिलेगी। जिम संचालकों द्वारा जिम करने वाले लोगों से प्रतिमाह दो हजार से पांच हजार रुपये की फीस ली जाती है। अब ओपन जिम होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी।
जिम उपकरणों की गारंटी एक साल की होगी। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार रोहतक की विश्वसनीय कंपनी से उपकरण मंगाए गए हैं। वारंटी होने के कारण टूटफूट होगी तो कंपनी उसकी मरम्मत करेगी। खुले पार्क में लगी मशीनों में कोई भी आकर कसरत कर सकता है। लोगों को यह सेवा निशुल्क उपलब्ध करवाई गई है।