{"_id":"5e1a0d2e8ebc3e881a476810","slug":"encroachment-done-again-in-24-hours-narnol-news-rtk5368118187","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में ही फिर से किया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में ही फिर से किया अतिक्रमण
विज्ञापन
सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ में टीनशेड के नीचे लगाया सामान
- फोटो : Narnol
मार्केट कमेटी के अभियान के 24 घंटे के अंदर ही सब्जी मंडी की टीन शेड के नीचे दोबारा से अतिक्रमण शुरू हो गया। कुछ आढ़तियों ने लोहे की जाली, बांस की जाली , लोहे के भारी भरकम मेज रखकर अतिक्रमण कर लिया। रेहड़ी वालों का अतिक्रमण पहले की तरह से ही बना हुआ है। खोखे संचालक अपनी कब्जा वाली जगहों पर ही जमीन पर सब्जियां बेचते नजर आए।
एक लंबे समय के बाद मार्केट कमेटी ने सब्जी मंडी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। यह अभियान टीन शेड के नीचे से शुरू हुुआ। टीन शेड को बाहर से आने वाले किसानों के लिए बनाया गया है। सब्जी बेचने के लिए आने वाले किसान यहां पर अपनी सब्जियां रख सकते हैं। यहां पर अपने वाहन को खड़ा कर सर्दी,गर्मी, बारिश से बचा सकते हैं। इस शेड पर आढ़तियों ने कब्जा किया हुआ है। कुछ आढत़ी यहां कब्जे वाली जगह पर मासाखोरों का सामान रखवाकर उनसे किराया भी वसूल रहे हैं। मार्केट कमेटी ने शुक्रवार को चार घंटे तक अभियान चलाकर टीन शेड को पूरी तरह से खाली करा लिया था। अमर उजाला टीम ने शनिवार को दोबारा से सब्जी मंडी का मुआयना किया। टीन शेड के नीचे करीब 10 से अधिक स्थान पर सामान रखकर कब्जा कर लिया गया है। पहले ही तरह से ही लोहे की जाली, बांस की जाली रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है। कुछ आढ़तियों ने सब्जी की बोरियां लगा पर लगा दी हैं।
रेहड़ी वालों पर नहीं हुआ असर
मंडी में रेहड़ी चालकों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान का किसी तरह का असर नहीं दिखा। रेहड़ी अपनी जगह पर ही नजर आई। इन रेहड़ी चालकों को मार्केट कमेटी ने चेतावनी देकर शनिवार से गेट के पास कोई रेहड़ी न लगाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
बाहर दोबारा से सजी दुकानें
नई रामलीला की ओर बने सब्जी मंडी के गेट के पास दोबारा से सारी दुकानें सज गई। जिन दुकानदारों का जहां कब्जा था वहां पर ही रेहड़ी लगा ली। गेट के अंदर भी दोबारा से कब्जा कर लिया गया है।दुकानदारों में किसी तरह का कोई खौफ नजर नहीं आया।