फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dumper and Echo collide, one dead, one serious

डंपर व गाड़ी की टक्कर में दो सगे भाईयों में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sun, 31 Jan 2021 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Dumper and Echo collide, one dead, one serious
नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर गांव गोकलपुर के पास डंपर व ईको गाड़ी की टक्कर में दो सगे भाइयों में एक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अटेली सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया जबकि मृतक को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल भेजा। पुलिस ने घटना स्थल का मौके का मुआयना कर परिजनों की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के गांव प्रतापपुर निवासी अशोक कुमार व उसका भाई सुरेश कुमार इको गाड़ी में सवार होकर अपने गांव अटेली से जा रहे थे। गांव गोकुलपुर के समीप डंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी प्रयास के बाद दोनों भाइयों को गाड़ी से बाहर निकाला। जिसमें अशोक कुमार की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका भाई सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अटेली सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के शव को नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल सुरेश को उपचार के लिए परिजन हायर सेंटर लेकर गए। डंपर चालक घटना के बाद मौके से वाहन को छोड़कर फरार हो गया। जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मृतक अशोक कुमार का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर डंपर चालक पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed