{"_id":"6967ec4eeae69f96d5037c1f","slug":"divyas-golden-dream-wherever-her-eyes-were-fixed-thats-where-she-hit-the-target-narnol-news-c-196-1-nnl1010-134842-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दिव्या का गोल्डन सपना...जहां नजर टिकी, वहीं निशाना लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दिव्या का गोल्डन सपना...जहां नजर टिकी, वहीं निशाना लगा
विज्ञापन
फोटो 02 दिव्या सैनी
नारनौल। नारनौल के पीरआगा मोहल्ले की दिव्या सैनी की जहां नजर टिकी, वहीं निशाना लगा। उसने स्टेडियम में लड़कियों को तीरंदाजी करते देखकर उनके मन में इस खेल को सीखने की प्रेरणा जगी। जुलाई 2020 में 17 वर्ष की उम्र में तीर-कमान थामकर दिव्या ने कठिन अभ्यास और एकाग्रता के बल पर मात्र पांच वर्षों में 18 पदक अपने नाम किए।
साधारण परिवार से होने के बावजूद कोच विनय कुमार और माता-पिता के सहयोग से उन्होंने आगे बढ़ने का रास्ता बनाया। आज वे ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ निरंतर अभ्यास कर रही हैं।
फिलहाल दिव्या पलवल में 1, 2 व 3 फरवरी को होने वाली 40वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए 6 से 7 घंटे का कड़ा अभ्यास कर रही है।दिव्या अपने कोच विनय कुमार को ही अपना रोल मॉडल मानती है। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत कर अपने देश का मान बढ़ाना ही दिव्या का लक्ष्य है।
विज्ञापन
दिव्या ने बताया कि तीर कमान खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। इस पर कोच ने ही उसे तीर कमान उपलब्ध कराया था। दिव्या ने बताया कि वह बीए कर चुकी है और 7 दिसंबर 2025 को उसकी शादी नारनौल में ही हुई है।
इन प्रतियोगिताओं में मारी बाजी
प्रतियोगिता पदक
38 सब जूनियर, अमरावती महाराष्ट्र सिल्वर
42 जूनियर नेशनल, पणजी गोवा ब्रॉन्ज
43 जूनियर नेशनल, भरतपुर गोल्ड
38 ओपन स्टेट, फरीदाबाद 4 गोल्ड
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी लेवल, पंजाब गोल्ड व सिल्वर
39 स्टेट लेवल, गुरुग्राम गोल्ड, 2 सिल्वर व ब्रॉन्ज
28 सीनियर नेशनल लेवल, झारखंड गोल्ड
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी लेवल, उड़ीसा 2 सिल्वर व 2 ब्रॉन्ज