फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District-Level Sports Stadium to be Built in Barkoda-Bargaon; Minister Gaurav Conducts Inspection

Mahendragarh-Narnaul News: बड़कोदा-बड़गांव में बनेगा जिलास्तरीय खेल स्टेडियम, मंत्री गौरव ने किया निरीक्षण

Sat, 18 Apr 2026 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
District-Level Sports Stadium to be Built in Barkoda-Bargaon; Minister Gaurav Conducts Inspection
फोटो नंबर-25गांव बड़कोदा-बडगांव में बनने वाले जिला स्तरीय खेल स्टेडियम की साइट का निरीक्षण कर
नारनौल। हरियाणा के खेल एवं युवा मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि गांव बड़कोदा-बड़गांव में लगभग 14 एकड़ भूमि पर एक आधुनिक खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। यह बात उन्होंने शनिवार को गांव में प्रस्तावित जिलास्तरीय खेल स्टेडियम की साइट का निरीक्षण करने के बाद कही।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंत्री गौरव गौतम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ-साथ तय समय सीमा में पूरा किया जाए। कहा, हरियाणा के खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर जीत का झंडा गाड़ा है। सरकार संसाधनों की कमी नहीं रहने देगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने भी परियोजना को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से मुख्यमंत्री द्वारा इस खेल स्टेडियम के लिए 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की नई खेल नीति के चलते अब ग्रामीण इलाकों तक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से पहुंच रहा है जिससे प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल रहा है।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने स्टेडियम के ले-आउट और प्रस्तावित खेल सुविधाओं की समीक्षा भी की और आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed