फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dhosi Hill Set to Become a New Tourism Hub; Ropeway to Provide a Boost

Mahendragarh-Narnaul News: ढोसी पहाड़ बनेगा पर्यटन का नया केंद्र, रोपवे से मिलेगा बढ़ावा

Sat, 18 Apr 2026 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dhosi Hill Set to Become a New Tourism Hub; Ropeway to Provide a Boost
फोटो नंबर-25नारनौल का ऐतिहासिक स्मारक जलमहल।
नारनौल। ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था का केंद्र ढोसी पहाड़ अब नारनौल की नई पहचान बनता जा रहा है। इसको विकसित करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए यहां रोपवे निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। रोपवे का काम तेजी से चल रहा है और इसके इसी वर्ष शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

ढोसी पहाड़ न केवल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है बल्कि इसका गहरा धार्मिक महत्व भी है। मान्यता है कि यहां महर्षि च्यवन ऋषि ने कठोर तपस्या की थी। इसके कारण यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। विशेषकर सोमवती अमावस्या के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

रोपवे शुरू होने के बाद यह बाधा काफी हद तक दूर हो जाएगी। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए भी पहाड़ की चोटी तक पहुंचना आसान होगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। छोटे व्यापार, खानपान और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलमहल देखने एक माह में 2000 पर्यटक रहे पहुंच

शहर का जलमहल भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। प्रतिदिन करीब 70 से 80 पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं, जबकि एक महीने में यह संख्या लगभग 2000 तक पहुंच जाती है। हालांकि वर्तमान में जलमहल में पानी नहीं भरा है क्योंकि एक पाइपलाइन टूटने से समस्या उत्पन्न हुई है। प्रशासन की ओर से मरम्मत और सुधार की योजना पर काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि आगामी मानसून सीजन तक जलमहल में फिर से पानी भरा हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed