{"_id":"6698272f48e2998369029896","slug":"dhehars-special-train-from-balaji-to-hisar-will-stop-at-narnaul-railway-station-from-july-21-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114193-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ढेहर का बालाजी से हिसार के लिए स्पेशल ट्रेन 21 जुलाई से, नारनौल रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ढेहर का बालाजी से हिसार के लिए स्पेशल ट्रेन 21 जुलाई से, नारनौल रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव
Thu, 18 Jul 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ढेहर का बालाजी-हिसार (एक तरफा) एक ट्रिप स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन नारनौल सहित अटेली व निजामपुर के रेलवे स्टेशन पर सभी ठहराव करेगी। यह 21 जुलाई को ढेहर का बालाजी से हिसार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09703 ढेहर का बालाजी-हिसार स्पेशल (एक तरफा) रेलसेवा 21 जुलाई को ढेहर का बालाजी से 18.10 बजे रवाना होकर मध्यरात्रि 02.05 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नींदड बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़, मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीमकाथाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली, चरखी दादरी, भिवानी, भवानी खेडा, हांसी व सतरोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल सेवा में 15 द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बें होगें।