{"_id":"6998a3549e4546f9490e206f","slug":"despite-three-parking-lots-vehicles-are-parked-haphazardly-on-the-roadside-in-the-market-narnol-news-c-203-1-mgh1004-124219-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तीन पार्किंग के बावजूद बाजार में सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तीन पार्किंग के बावजूद बाजार में सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहन
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- सुभाष चंद्र अग्रवाल
महेंद्रगढ़। शहर में मुख्य बाजारों में सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन न केवल जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं बल्कि आम लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन रहे हैं। शहर में तीन अस्थाई पार्किंग हैं। बावजूद इसके मुख्य बाजारों और प्रमुख सड़कों के किनारे खड़े रहते है।
इस स्थिति के कारण शहरवासियों को लगातार जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है लेकिन पुलिस व नगर पालिका विभागों की उदासीनता के चलते समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
सड़क के दोनों ओर खड़े दुपहिया और चारपहिया वाहन यातायात को बाधित कर रहे हैं। इसका सीधा असर आम नागरिकों, व्यापारियों, स्कूली वाहनों पर पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए सख्ती दिखाई है।
विज्ञापन
दुकानों के बाहर लगे टीन शेड, ठेले और अस्थायी कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया गया लेकिन वाहनों के कारण पैदा हो रही समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालात ये हैं कि पुलिस के कुछ वाहनों चालान किए जाते हैं।
इससे यातायात की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है। नगर पालिका ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में तीन अस्थाई पार्किंग स्थल बनाए गए है। इसके बावजूद वाहन चालक वाहनों को सड़कों के किनारे खड़े कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इन स्थानों पर रहती अधिक परेशानी
शहर के सिनेमा रोड, बालाजी चौक, शंकर मार्केट, शॉपिंग कांप्लेक्स, आंबेडकर चौक, विश्वकर्मा चौक, भगवान परशुराम चौक सहित मुख्य मार्गों वाहन खडे़ रहते है। वाहनों के कारण जाम की स्थिति रहती है। नगर पालिका की ओर से बालाजी चौक, आंबेडकर चौक, नगर पालिका के सामने अस्थाई पार्किंग बनाई हुई है।
बॉक्स
पार्किंग होने के बावजूद लोग वाहनों को सड़क पर खड़ा कर रहे है। इसके कारण जाम के हालात बन जाता है। इसके कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-दुकानदार शिवकुमार, 11 हट्टा बाजार
बॉक्स
उपभोक्ता अपने वाहनों को दुकानों के सामने खड़ा कर गायब हो जाते है और उसके बाद एक-दो घंटे बाद आते है। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती और दुर्घटना का अंदेशा रहता है।-दुकानदार दीपक, बालाजी चौक,
बॉक्स
नगर पालिका को अतिक्रमण हटाने के साथ वाहनों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। नपा की ओर मुनादी करवाकर वाहनों को पार्किंग के अंदर खड़ा करने के आदेश जारी किए ताकि अन्य चालकों को राहत मिले।-दुकानदार नितिन कुमार, आंबेडकर चौक
बॉक्स
सिनेमा रोड पर अपने वाहन रोड कि किनारे खड़ा करके बैंकों में चले जाते है। दो घंटे बाद आते है। यातायात पुलिस की ओर से इन वाहनों को पार्किंग खड़ा करवाना चाहिए ताकि जाम की स्थिति न बन सके।-सुभाष चंद्र अग्रवाल, दुकानदार, सिनेमा रोड
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन:
शहर की सड़क किनारे खड़े वाहनों को पार्किंग खड़ा करने के लिए नगर पालिका की ओर से मुनादी करवाई जाएगी। इसके अलावा पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर चालान कराया जाएगा।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़