फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dead body of a woman living in a rented house in Surani, husband missing

सुरानी में किराये के मकान में रह रही महिला का कमरे में मिला शव, पति लापता

Tue, 29 Mar 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman living in a rented house in Surani, husband missing
गांव सुरानी में एक बंद मकान से मंगलवार को महिला का शव बरामद हुआ। महिला के सिर पर चोट के निशान थे और उसके शरीर से खून निकला हुआ था। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव सुरानी निवासी मान सिंह ने बताया कि 45 वर्षीय सुमन अपने पति संतोष निवासी गांव बिदौली, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश उसके पुराने मकान में छह महीने से किराये पर रह रही थी। दोनों पति-पत्नी यहां पर मजदूरी करते थे। मान सिंह ने बताया कि वह मंगलवार सुबह किराया लेने के लिए संतोष के पास गया तो मकान बंद था, लेकिन जब उसने दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया। अंदर जाकर देखा तो चौक (लॉबी) में चारपाई पर सुमन मृत पड़ी थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मकान मालिक के बयान पर सुमन के पति संतोष कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

तीन दिन से लापता है महिला का पति
पुलिस ने बताया कि महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि महिला के सिर में चोट मारकर हत्या की गई है। मृतका का पति शराब पीने का आदी है और वह तीन दिन से लापता है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने बताया कि यह हत्या लगभग तीन दिन पहले की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सुरानी में किराये पर रहने वाली सुमन का उसके कमरे से शव बरामद हुआ है। मकान मालिक के बयान पर महिला के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के लिए महिला का शव शवगृह में रखवा दिया है। -मनीष कुमार, सदर थाना प्रभारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed