फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Daughters are learning vocational skills at the Women's ITI.

Mahendragarh-Narnaul News: महिला आईटीआई में बेटियां सीख रहीं रोजगार का हुनर

Sun, 02 Aug 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Daughters are learning vocational skills at the Women's ITI.
फोटो 08 आईटीआई में ड्रेस मेकिंग का प्र​शिक्षण प्राप्त करती छात्राएं। संवाद
नारनौल। पुरानी कचहरी के पास स्थित राजकीय महिला आईटीआई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यहां चल रहे ड्रेस मेकिंग ट्रेड में छात्राओं को कपड़े तैयार करने से जुड़े हुनर सिखाए जा रहे हैं। वर्तमान में इस ट्रेड में 15 छात्राएं प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

एक साल के इस कोर्स के माध्यम से छात्राएं कटिंग और स्टिचिंग की बारीकियां सीख रही हैं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कई छात्राओं का लक्ष्य खुद का रोजगार शुरू करना है जबकि कुछ सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

ड्रेस मेकिंग ट्रेड की अनुदेशिका आकाशवाणी छात्राओं को कपड़ों की कटिंग का प्रशिक्षण दे रही हैं। वह उन्हें सबसे पहले सही नाप लेना, कागज पर डिजाइन तैयार करना और उसके बाद कपड़े की सटीक कटिंग करना सिखाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेड में प्रशिक्षण ले रही 9 छात्राएं फिलहाल केवल कटिंग का अभ्यास कर रही हैं जबकि 6 छात्राएं कटिंग के साथ सिलाई का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रही हैं। इससे वे बेहतर तरीके से कपड़े तैयार करने की कला सीख रही हैं।
इस ट्रेड में दो विवाहित महिलाएं मोनिका और उर्मिला भी प्रशिक्षण ले रही हैं। मोनिका ने शादी के कुछ समय बाद ही अपनी नई शुरुआत की है, वहीं दो बच्चों की मां उर्मिला भी परिवार की जिम्मेदारियों के साथ नियमित रूप से कक्षा में पहुंचकर प्रशिक्षण ले रही हैं।

महिला आईटीआई के प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि संस्थान में कई रोजगारपरक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इन कोर्सों के माध्यम से युवा प्रशिक्षण लेकर अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं और दूसरों को भी रोजगार देने में सक्षम बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed