फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Damaged roads in HUDA sector will be repaired soon

Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर की क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत होगी

Sat, 27 Sep 2025 07:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 27 Sep 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Damaged roads in HUDA sector will be repaired soon
फोटो 6हुडा सेक्टर में टूटी सड़क का दृश्य।संवाद
नारनौल। शहर के हुडा सेक्टर की क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द मरम्मत की जाएगी। इसके लिए नगर परिषद ने 59.32 लाख रुपये का टेंडर भी जारी कर दिया है। यह टेंडर उन मार्गों के लिए छोड़ा गया है, जो लंबे समय से टूटी थीं।
विज्ञापन

इन सड़क मार्गों से आवागमन करने वाले कई बार तो गिर कर घायल भी हो चुके हैं। इनके निर्माण के लिए सेक्टरवासी कई बार उच्च अधिकारियों से मुलाकात भी कर चुके थे। अब क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि आधे से ज्यादा सेक्टर में करीब आठ माह पहले डामर की सड़क बनाई गई थी, लेकिन वह भी बारिश की बाद क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर में आठ माह पहले करीब तीन करोड़ से सड़कों का निर्माण करवाया गया था। इसको लेकर तीन बार नगर परिषद की तरफ से सैंपल भी लिए गए थे लेकिन इसके आठ माह बाद ही जगह-जगह से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed