फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Daily commuters upset due to non-availability of MST facility

एमएसटी की सुविधा नहीं मिलने से दैनिक यात्री परेशान

Wed, 15 Sep 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Daily commuters upset due to non-availability of MST facility
महेंद्रगढ़। मासिक सीजन टिकट- एमएसटी की सुविधा सभी रेलगाड़ियों में नहीं मिलने से दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के बाद महज एक बीकानेर-रेवाड़ी रेलगाड़ी में ही एमएसटी शुरू की गई, लेकिन इसका समय अनुकूल नहीं है। इसके चलते प्रतिदिन बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि कोविड-19 के चलते 25 मार्च 2020 को पहली बार लॉकडाउन के चलते सभी रेलगाड़ियों को बंद कर दिया था। लगभग दस महीने बाद रेलमंत्रालय ने धीरे-धीरे एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया। अगस्त माह में यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय ने पैसेंजर ट्रेनें भी चला दीं लेकिन टिकट संबंधित परेशानी दूर नहीं की गई। महेंद्रगढ़ स्टेशन पर एक पैसेंजर गाड़ी 4789 रेवाड़ी-बीकानेर तथा 4790 बीकानेर-रेवाड़ी में एमएसटी शुरू की गई है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 4789 रेवाड़ी से चलकर सुबह 5:32 पर महेंद्रगढ़ पहुंचती है और गाड़ी संख्या 4790 बीकानेर से चलकर रात 21:21 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचती है। इस गाड़ी का दैनिक रेल यात्रियों के लिए समय अनुकूल नहीं है। अधिकतर दैनिक रेलयात्री दिल्ली की ओर जाते हैं इनमें व्यापारी, कर्मचारी व विद्यार्थी भी शामिल हैं। सुबह दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ी में एमएसटी की सुविधा शुरू नहीं की गई है। इस वजह से यात्री काफी परेशान हैं। सुबह के समय अनारक्षित टिकट भी शुरू नहीं हो पाई है। मजबूरी में यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ रहा। लॉकडाउन से पहले प्रतिमाह लगभग 200 एमएसटी बनती थी, जिससे रेलमंत्रालय को महेंद्रगढ़ से लगभग 80 हजार का राजस्व प्राप्त होता था। इस महीने शुरू हुई एमएसटी एक भी यात्री ने नहीं बनवाई। दैनिक रेलयात्री महासंघ रामनिवास पाटोदा ने पैसेंजर तथा एक्सप्रेस ट्रेनों में एमएसटी सुविधा शुरू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed