{"_id":"572ce1bf4f1c1bb9305cd1da","slug":"two-bike-rider-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो बाइक सवार घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दो बाइक सवार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 06 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
कुलताजपुर रोड बाइपास पर ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, मगर परिजन उनको जयपुर ले गए। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक बाइक चालक का ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ गया। जिससे बाइक सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी। इससे राजस्थान के गांव ढाणी मंढाई निवासी रामौतार व निमकाथाना के सुरपुरा निवासी विरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन