{"_id":"64bf8884fa4021c32a02d1a6","slug":"smuggling-unclaimed-bike-without-number-plate-in-narnaul-police-recovered-21-9-kg-ganja-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: बिना नंबर प्लेट की लावारिस बाइक तस्करी, पुलिस ने 21.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Narnaul: बिना नंबर प्लेट की लावारिस बाइक तस्करी, पुलिस ने 21.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया
Tue, 25 Jul 2023 02:02 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:02 PM IST
सार
पुलिस को सूचना मिली थी कि रेवाडी रोड पर 152 डी हाईवे रोड के पुल के नीचे सुराना के पास एक बिना नंबर की बाइक खड़ी है। उसके ऊपर दो कट्टे बंधे हुए है। इसमें गांजा है। यदि रेड की जाए तो उसे बरामद किया जा सकता है। पुलिस ने सूचना पर रेडिंग पार्टी तैयार की और मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नारनौल के रेवाडी रोड स्थित 152 डी हाईवे पर पुल के नीचे लावारिस खड़ी बाइक से पुलिस ने 21.9 किलोग्राम गांजा बमामद किया है। जिस बाइक से गांजा बरामद किया गया है, उसके नंबर प्लेट नहीं लगे हुए थे। पुलिस चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर मालिक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस बाइक मालिक की तलाश में जुटी
पुलिस को सूचना मिली थी कि रेवाडी रोड पर 152 डी हाईवे रोड के पुल के नीचे सुराना के पास एक बिना नंबर की बाइक खड़ी है। उसके ऊपर दो कट्टे बंधे हुए है। इसमें गांजा है। यदि रेड की जाए तो उसे बरामद किया जा सकता है। पुलिस ने सूचना पर रेडिंग पार्टी तैयार की और मौके पर पहुंच गए। यहां पर पुलिस को एक बाइक खड़ी मिली। इस पर आगे व पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। इसके ऊपर एक कट्टा उत्तम डीएपी व एक कट्टा भारत यूरिया बंधे हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके कबजे में लेकर चेक किया तो दोनों कट्टोंं में अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। दोनों कट्टों का अलग-अलग वजन किया तो एक उत्तम डीएपी कट्टे में वज़न 10.926 किलो ग्राम व भारत यूरिया कट्टे का कुल वजन 11.068 किलो ग्राम मिला। दोनों का वजन कुल 21.994 किलो ग्राम था। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर बाइक मालिक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन