फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   robber's Hostage family and beatan

परिवार को बंधक बना पीटा, लूटा

Wed, 18 Nov 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Wed, 18 Nov 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
गांव बाघोत में लुटेरों ने एक घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर लूटे और परिजनों को जमकर पीटा भी। लुटेरों ने देशी कट्टे के बल पर परिवार को डराया धमकाया।
विज्ञापन


परिजनों ने जब शोर मचाया तो बदमाश हवाई फायर करते हुए भाग हो गए। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

बाघोत की महिला बाला देवी ने पुलिस को शिकायत दी है कि सोमवार रात 1:00 बजे कई बदमाश मकान के चौक पर लगे जाल को हटाकर भीतर घुसे।

उनकी खटपट की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। लुटेरों को घर में आए देखकर परिवार के लोगों ने शोर मचाया। इस पर लुटेरों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर पीटा।

चीख पुकार सुनकर साथ लगते घरों के लोग भी उठ गए। यह देख लुटेरे मौके से भाग निकले। लुटेरों का काफी दूर तक स्थानीय लोगों ने पीछा भी किया। गांव वालों को पीछे आते देख लुटेरों ने हवा में कई फायर किए और भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने किया मौका मुआयना

कनीना डीएसपी शाकीर हुसैन ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना किया। फिंगर प्रिंट और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच सबूत जुटाए और वारदात के समय चलाई गोली के खोल भी पुलिस ने मौके से बरामद किए। पुलिस ने बाला देवी के ब्यान पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed