फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   rajsthan, gangster, four, injurd, refar, van, villgers

राजस्थान से आए हमलावरों ने चार को किया घायल

Sun, 25 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
rajsthan, gangster, four, injurd, refar, van, villgers
राजस्थान के हमलावरों ने किया चार को घायल
गांव आजमाबाद मौखुता में शनिवार रात करीब दस लोगों ने राजस्थान नंबर की बोलेरो में आकर गांव के युवकों से मारपीट की। इसमें चार घायल हो गए। इसमें से दो की हालत गंभीर बनी है जो जयपुर में उपचाराधीन हैं। हमलावरों की गाड़ी को ग्रामीणों ने अपने कब्जे में ले लिया है जबकि हमलावर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:15 बजे राजस्थान के डाबला बसई के करीब दस लोग एक बोलेरो में सवार होकर आए और गांव के युवकों से मारपीट करने लगे। उसने बताया कि हमलावरों में से चार लोगों को वे जानते हैं जबकि उनके साथ 5-6 अन्य लोग भी थे। उन्होंने गांव के मंदिर के पास गाड़ी रोककर गाली गलौच और मारपीट शुरू कर दी। इसमें चार युवक घायल हो गए। इनमें दीपक पुत्र ओमप्रकाश और मुकेश पुत्र निहाल सिंह को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया है। अन्य दो हरिमोहन पुत्र शेर सिंह और मान सिंह पुत्र ओमप्रकाश नारनौल नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घटना की सूचना पर निजामपुर चौकी इंचार्ज किरपाल मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही आरोपी युवक मौके पर अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गये।
विज्ञापन


 कोट
पुलिस  नागरिक अस्पताल में घायलों के बयान लेने गई थी। इसमें से दो को रेफर और दो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अभी घायलों के पास जा रहे हैं। उनके बयान लेने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।   - किरपाल सिंह, चौकी इंचार्ज, निजामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed